MP Assembly Election: सालभर में तैयार हुआ कांग्रेस का वचन पत्र, माचिस की डिब्बी में कमलनाथ को मिले सुझाव
MP Assembly Election 2023 के लिए कांग्रेस तैयारी नजर आ रही है, जहां कांग्रेस नेताओं ने राजधानी भोपाल से वचन पत्र जारी किया है। इस दौरान प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी, अरुण यादव और कांतिलाल भूरिया समेत तमाम नेता मौजूद रहे।
कांग्रेस के पास वचन पत्र के लिए 9 हजार से ज्यादा सुझाव आए। ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों ने कार्ड भी भेजे। समिति ने 1 साल तक काम करके वचन पत्र तैयार किया है। पत्र में 1290 वचन और 125 मुख्य बिंदु शामिल हैं।

माचिस की डिब्बी में आए सुझाव
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बताया की, कांग्रेस पार्टी के वचन पत्र के लिए हमें 9 हजार से अधिक सुझाव आए, सभी सुझावों का अपना महत्व है। सभी सुझाव हमारे लिए कीमती हैं। ग्रामीण क्षेत्र के आम नागरिकों ने मुझे पोस्टकार्ड तक भेजे। कहीं मैं दौरे पर जाऊं एक माचिस की डिब्बी में रखकर पुड़िया बनाकर अपना सुझाव मुझे देते थे। मध्य प्रदेश की जनता का विश्वास है, कांग्रेस पार्टी जो वचन देती है, वह वचन पूरा करती है। हमारे वचन पत्र में आमजन से जुड़े 59 मुख्य विषय हैं। वचन पत्र में 225 मुख्य बिंदुओं को शामिल किया गया है।
कांग्रेस ने दिए ये वचन
कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए निम्नांकित घोषणाएं पूर्व में की हैं, जिनमें जय किसान कृषि ऋण माफी योजना को निरंतर रखेंगे।किसानों का 2.00 तक का कर्ज माफ करेंगे। महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रूपए नारी सम्मान निधि के रूप में देंगे। घरेलू गैस सिलेंडर 500 रूपए में देंगे। इंदिरा गृह ज्योति योजना के अंतर्गत 100 यूनिट माफ और 200 यूनिट हाफ दर पर देंगे। पुरानी पेंशन योजना 2005 ओपीएस प्रारंभ करेंगे।किसानों को सिंचाई हेतु 5 हार्सपॉवर का विद्युत निःशुल्क प्रदान करेंगे। किसानों के बकाया विद्युत देयक माफ करेंगे। किसान आंदोलन एवं विद्युत संबंधी झूठे व निराधार प्रकरणों को वापिस लेंगे।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election: कांग्रेस का वादा, IPL में बनाएंगे MP की टीम, 2 लाख सरकारी पद भरे जाएंगे












Click it and Unblock the Notifications