उज्जैन में भी कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, आधा दर्जन से ज्यादा नेता CM मोहन यादव के सामने भाजपा में CM शामिल
MP News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के समक्ष सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर उज्जैन के कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री डॉ यादव के समक्ष अखिल भारतीय आंजना समाज मध्यप्रदेश के अध्यक्ष और उज्जैन जिला युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हटेसिंह पटेल, उमरिया पंचायत के सरपंच त्रिभुवन त्रिवेदी, हमीरखेड़ी उज्जैन के सरपंच सिंगाराम, उज्जैन शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मनीष अग्रवाल ने बीजेपी का दामन थाम लिया।

इसके अलावा डॉ अजय सिंह भदौरिया, अमित जैन, ब्लाक अध्यक्ष धर्मेन्द्र पाटीदार के साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि इन कार्यकर्ताओं ने भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने इस घटना को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण घोषित किया और इसका स्वागत किया।
इससे पहले सोमवार को अंतिम बजट से पहले, कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। विदिशा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे राकेश कटारे और टीकमगढ़ से पूर्व विधायक दिनेश हरिद्वार ने भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा की उपस्थिति में बीजेपी की सदस्यता मिली।
कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति, भाजपा का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है: विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सदस्यता दिलाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, कांग्रेस में भगदड की स्थिति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर आज कांग्रेस ने नेताओं ने पार्टी का दामन थामा है। बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी कांग्रेस नेताओं को बधाई देकर उनका स्वागत करता हॅू। इस बार मिलकर प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें जीतेंगे और सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत प्राप्त कर देश भर में इतिहास बनाकर प्रदेश को स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications