Ujjain: आधी रात को गांव आए कलेक्टर-एसपी, चौपाल लगाकर कर दिया ये काम

उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के शासन में प्रशासन संवेदनशीलता से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने मंगलवार रात को ग्राम उमरिया खालसा में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से चर्चा की और उनकी समस्या सुन जिला अधिकारियों को समस्याओं के तुरंत निराकरण के निर्देश दिए।

ग्राम चौपाल में कलेक्टर सिंह ने ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें शासन की पीएम आवास,पीएम किसान, किसान सम्मान निधि,फसल बीमा योजना, जल जीवन मिशन, महाराजस्व अभियान अंतर्गत सीमांकन, बटांकन,नक्शा तरमीम, फॉर्मर रजिस्ट्री,परंपरागत रास्तों का चिन्हांकन, आयुष्मान कार्ड 70 या 70 वर्ष से अधिक आयु वालों के,खेत सड़क योजना,बलराम तालाब,वृद्धा अवस्था पेंशन,खाद की उपलब्धता, नैनो यूरिया व पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान के फायदे आदि के बारे में भी जानकारी दी।

Ujjain

कलेक्टर सिंह ने ग्रामीणों से सड़क,बिजली, खेत में पानी,खेत में पानी देने के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्धता,ग्राम में श्मशान , कानून व्यवस्था आदि की जानकारी ग्रामीणों से लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने ग्रामीणों से उनके ग्राम में उप-स्वास्थ्य केंद्र के संचालन , शासकीय विद्यालयों में शिक्षा की स्थिति, आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति के बारे में ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त की है। कलेक्टर सिंह ने पटवारी , कृषि विस्तार अधिकारी, ग्राम सचिव, उपसचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका, एएनएम आदि ग्राम अधिकारियों की कार्यप्रणाली की जानकारी ग्रामीणों से प्राप्त कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर सिंह ने ग्रामीणों से उमरिया खालसा स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण के साथ ग्राम को पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना की चर्चा की है। इसी के साथ ग्रामीणों की नर्मदा पाइपलाइन की मांग,खेत में पानी देने के लिए उपयुक्त समय पर बिजली देने आदि मांगो पर कलेक्टर सिंह ने संज्ञान लिया। चौपाल में एसपी प्रदीप शर्मा ने ग्रामीणों को साइबर,बैंक फ्रॉड के बारे में जानकारी दी एवं उनसे बचाव के उपाय भी बताए।

ग्राम चौपाल में जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह,उज्जैन ग्रामीण एसडीएम, उज्जैन जनपद सीईओ संदीप यादव, उपसंचालक कृषि विभाग आरपीएस नायक एवं सभी विभागों के जिलाधिकारी, ग्राम पंचायत सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं ग्राम अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े- Indore News: एक ही रात में पुलिस ने ली 1 हजार से ज्यादा बदमाशों की खबर, अब इनकी है बारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+