MP news: ऑफिस को गंदा करने वाले सरकारी कर्मचारियों की खैर नहीं, लगेगा तगड़ा जुर्माना
उज्जैन में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने प्रशासनिक संकुल भवन के द्वितीय तल के सभाकक्ष में टीएल की बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने कर्त्तव्य पद पर सतर्कता से कार्यों को पूरा करें। सिंहस्थ क्षेत्र में अतिक्रमण न हो और पूर्व में की गई कार्यवाही का पालन करना सुनिश्चित करें। जिन कॉलोनाईजरों पर पूर्व में सिंहस्थ क्षेत्र में करवाये गये कार्य पर एफआईआर दर्ज हुई थी, उन सम्बन्धित थानों में चालान प्रस्तुत करवाया जाये।
एक अप्रैल 2024 तक जो युवा मतदाता 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, उन मतदाताओं की सूची के अनुसार नाम जोड़ने की प्रक्रिया में प्रगति न आने पर कलेक्टर ने जिले के समस्त बीईओ को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बैठक में तहसीलवार एक अप्रैल 2024 तक की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मतदाताओं के नाम जोड़ने की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुझे 12वी में पढ़ने वाले छात्रों के नाम और कितने नाम जोड़े गये और कितने नाम शेष है, की जानकारी से अवगत कराया जाये। अधिकारी अपने कर्त्तव्य पद पर किये जाने वाले काम को गंभीरता से लिया जाये। बैठक में दिये गये निर्देशों का पालन अगली बैठक तक किया जाना सुनिश्चित करें। कालिदास कन्या महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य से कलेक्टर ने अपने महाविद्यालय के प्रथम वर्ष में कितनी सीटें हैं, इसका संतोषजनक उत्तर न देने पर नाराजगी प्रकट की।
बैठक में कलेक्टर ने प्रशासनिक संकुल भवन कोई व्यक्ति गन्दगी न करे, थूकना मना है। थूकने पर सम्बन्धित से 200 रुपये का जुर्माना वसूला जायेगा। कलेक्टर ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने कार्यालय की सीमा तय करें और सीमा तय करने के बाद जिस सीमा में गन्दगी होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, राजस्व प्रकरणों की समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्धारित समयावधि में प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। बैठक में अन्तर्विभागीय समन्वय बिन्दुओं पर चर्चा कर सम्बन्धितों को निर्देश दिये।
ये भी पढ़े- Indore news: इंदौर ने लिया संकल्प, अब सौर ऊर्जा की रोशनी से चमकेंगे हम












Click it and Unblock the Notifications