Indore news: इंदौर ने लिया संकल्प, अब सौर ऊर्जा की रोशनी से चमकेंगे हम
स्वच्छता पसंद शहर इंदौर अब सोलर सिटी बनने की ओर अग्रसर हो रहा है, जहां इंदौर नगर निगम की ओर से हर घर सोलर का स्लोगन देते हुए सौर मित्र अभियान शुरू किया गया है. रविंद्र नाट्य गृह में आयोजित सौर मित्र अभियान के शुभारंभ अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, एमआईसी मेंबर जीतू यादव, अश्विनी शुक्ल, राकेश जैन, विधायक महेंद्र हार्डिया समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विद्युत प्रभारी जीतु यादव ने बताया कि, महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा हर घर सोलर व स्वच्छता से स्वच्छ उर्जा की ओर बढते हुए शहर को सोलर सिटी बनाने के उददेश्य से सौर मित्र अभियान का रविन्द्र नाटयगृह में शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से सौर मित्र अभियान के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर महापौर भार्गव व अन्य अतिथियों द्वारा इंदौर को सोलर सिटी बनाने हेतु हर घर सोलर उर्जा के तहत सौर मित्र अभियान का शुभारम्भ किया गया तथा सौर सिस्टम लगाने का भी संकल्प लिया गया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा वार्ड अंतर्गत सौर मित्र अभियान के तहत वार्ड में सर्वोधिक सोलर संयंत्र लगाने पर उपरोक्ता प्रथम, द्वितीय व तृतीय वार्ड में क्रमशः 51 लाख, 25 लाख एवं 10 लाख के अतिरिक्त विकास कार्य करने की घोषणा करते हुए सौर मित्र प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। साथ ही शहर में अधिक से अधिक सोलर सिस्टम लगाने को दृष्टिगत रखते हुए शहर की जिस भी किसी कालोनी में सर्वप्रथम शत-प्रतिशत सोलर सिस्टम लगाये जावेगे, उस कालोनी में 10 लाख रूपये के अतिरिक्त विकास कार्यो की भी महापौर द्वारा घोषणा की गई। झोन अंतर्गत सौर मित्र अभियान के तहत जिस झोन में भी सर्वाधिाक सोलर संयंत्र लगाने पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रतिभागी के संबंधित झोन के झोनल अधिकारी को आगामी 15 अगस्त 20245 स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जावेगा।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, हर घर सोलर के तहत सौर मित्र अभियान में जनभागीदार से इंदौर को सोलर सिटी बनाने का हमारा लक्ष्य है, इसके लिये आप सभी नागरिको के साथ ही जनप्रतिनिधियों के सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि, देश के प्रधानमंत्री द्वारा इंदौर के लिये कहा गया था कि, इंदौर एक दौर है क्योंकि जब देश के अन्य शहर कोई काम के बारे में सोचते है उसके पहले इंदौर वह काम कर चुका होता है। विदित हो कि मान. वित्त मंत्री द्वारा विगत वर्ष के बजट भाषण में सौर उर्जा का जिक्र किया था। उसी दिन नगर निगम इंदौर द्वारा जलूद में लगाये जा रहे सौर उर्जा सिस्टम के लिये सेबी के माध्यम से मंजूरी प्राप्त हुई थी, साथ ही इंदौर नगर निगम द्वारा विगत वित्तीय वर्ष में क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी के साथ ही सोलर सिटी बनाने के लिये बजट में प्रावधान किया गया था।
ये भी पढ़े- Harda news: हरदा हादसे में घायल मरीजों को इंदौर लाया गया, MY अस्पताल में इलाज जारी












Click it and Unblock the Notifications