Ujjain में बढ़ता चला जा रहा सर्द हवाओं का प्रकोप, 28 जनवरी को स्कूलों में रहेगा अवकाश
उज्जैन कलेक्टर की ओर से 28 जनवरी को स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया गया है। इससे पहले 27 जनवरी यानी शुक्रवार को भी उज्जैन जिले के सभी स्कूलों में कक्षा एक से लेकर आठवीं तक अवकाश घोषित किया गया था.

Recommended Video

मध्यप्रदेश में सर्द हवाओं का कहर लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां सर्द हवाओं का प्रकोप कुछ इस कदर है कि अब स्कूलों में छुट्टियां भी घोषित कर दी गई हैं। धार्मिक नगरी उज्जैन में सर्द हवाओं का कहर कुछ इस तरह बढ़ता चला जा रहा है कि, कड़ाके की ठंड ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। उधर, उज्जैन कलेक्टर की ओर से 28 जनवरी को स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया गया है। इससे पहले 27 जनवरी यानी शुक्रवार को भी उज्जैन जिले के सभी स्कूलों में कक्षा एक से लेकर आठवीं तक अवकाश घोषित किया गया था, साथ ही आंगनवाडियों में भी अवकाश रखा गया था।
लगातार बढ़ रहा सर्द हवाओं का प्रकोप
मध्य प्रदेश में लगातार सर्द हवाओं का कहर बढ़ता चला जा रहा है, जहां प्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में लगातार ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। लगातार बढ़ती चली जा रही ठिठुरन के चलते लोग अब घरों में ही कैद होने को मजबूर हैं। वहीं मालवा निमाड़ अंचल के इंदौर, उज्जैन, खरगोन, बड़वानी, खंडवा और झाबुआ जैसे जिलों में ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है। अंचल के कई जिलों में स्कूलों का टाइमिंग बदल दिया गया है तो वहीं कई जिलों में छुट्टी भी घोषित कर दी गई है।
सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ रही
लगातार सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने के कारण मौसम ठंडा हो चुका है, जहां लोग इस ठंड के मौसम से निजात पाने के लिए तरह-तरह की कवायद करते नजर आ रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का मिजाज बदला बदला नजर आ रहा है, जहां मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में भी मौसम का बदलाव देखने मिल रहा है। शुक्रवार को अंचल के कई जिलों में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया, जहां कई जिलों में बादल छाए रहे, तो वहीं कई जिलों से बूंदाबांदी की खबरें भी निकलकर सामने आई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले एक-दो दिन होता किसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। साथ ही हवा चलने की वजह से ठंड महसूस हो सकती है। बादल रहने के कारण धूप निकलने में मुश्किल हो सकती है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही दक्षिणी तरफ से नमी मिल रही है, जिस वजह से मौसम में बदलाव देखने मिल सकता है।
ये भी पढ़े- MP में Congress के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आगाज, मिशन 2023 में कितना मिलेगा फायदा, जानिए?
-
MP News: भोपाल में चेन स्नैचिंग का खौफनाक गिरोह धराया, अयोध्या नगर पुलिस ने 2 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार -
महंगाई, विजयपुर प्रकरण और सूचना आयुक्त नियुक्ति पर बोले उमंग सिंघार, पेट्रोल-डीजल टैक्स घटाने की मांग -
MP News: मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात, दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे से उज्जैन की सीधी कनेक्टिविटी -
MP News: मध्य प्रदेश में जल्द आएगी ट्रांसफर लिस्ट, कई जिलों के कलेक्टरों को मंत्रालय बुलाने की तैयारी -
Bhopal News: भोपाल में 11 मार्च को महिला जनसुनवाई, NCW अध्यक्ष विजया राहटकर सुनेंगी महिलाओं की शिकायतें -
MP News: दुबई यात्रा की बुकिंग में भारी गिरावट, ईरान-इजराइल युद्ध का सीधा असर, हजारों यात्रियों ने प्लान -
ICC के चाबुक से घायल हुए अर्शदीप सिंह, जीत के नशे में चूर सरदारजी को मिली कड़ी सजा -
LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी












Click it and Unblock the Notifications