जेब से निकालकर कुछ खाने लगे CM Shivraj, PM Modi की नजर पड़ते ही चौंके, VIDEO
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठे सीएम शिवराज जेब से कुछ निकालकर खाते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन जैसे ही पीएम नरेंद्र मोदी की नजर उन पर पड़ती है, वैसे ही वह चौंक जाते हैं, और हड़बड़ाते दिखाई देते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, सीएम शिवराज के इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।
Recommended Video

कुछ ऐसा है वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सीएम शिवराज सिंह चौहान मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं, जहां सीएम शिवराज का मंच से नाम अनाउंस होता है, लेकिन सीएम शिवराज अपना नाम सुन नहीं पाते और जेब से कुछ निकालकर खाने लगते हैं, लेकिन जैसे ही वह जेब से निकालकर कुछ खाते हैं, वैसे ही पीएम नरेंद्र मोदी उन्हें इशारा करते हुए नाम अनाउंस होने की जानकारी देते हैं, और इतने में सीएम शिवराज चौंक जाते हैं। वहीं, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक पैर पर किया डांस
इससे पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में जनसभा के बाद ख्यात गायक कैलाश खेर के गीतों पर सीएम शिवराज सिंह चौहान डांस करते नजर आए, जहां कैलाश खेर के अनुरोध पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक पैर उठाकर भी डांस किया। वहीं अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान का अलग अंदाज नजर आ रहा है। गौरतलब है कि, महाकाल लोक के लोकार्पण को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लगातार तैयारियों का सिलसिला जारी था, जहां मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक का लोकार्पण किया।

पीएम मोदी ने किया महाकाल लोक का लोकार्पण
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक का लोकार्पण किया है, जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने जैसे ही रिमोट का बटन दबाया, वैसे ही शिवलिंग की प्रतिकृति पर लगा आवरण हटने लगा, जैसे ही आवरण हटने लगा, वैसे ही चारों तरफ से जय महाकाल और हर हर महादेव की गूंज सुनाई देने लगी। महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगू भाई पटेल के साथ ई रिक्शा की सवारी करते हुए महाकाल लोक का बड़ी ही बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान, महाकाल लोक के बारे में जानकारी देते हुए नजर आ रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications