CM Shivraj से पत्रकारों ने पूछा कैसी रही प्रियंका गांधी की MP एंट्री?, मिला ये जवाब

प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान महाकाल लोक फेज 2 के लोकार्पण के लिए धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल लोक फेस 2 का लोकार्पण किया है। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों के सवाल के जवाब भी दिए।

सीएम शिवराज सिंह चौहान से जब पत्रकारों ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के एमपी दौरे को लेकर सवाल किया तो सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, 'महाकाल बाबा का नाम लेने दो'। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ मंत्री डॉ. मोहन यादव, सह प्रवक्ता दीपक जैन (टीनू) समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता नजर आ रहे थे।

Ujjain

महाकाल लोक का लोकार्पण किया

उज्जैन में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संध्या को उज्जैन आगमन कर श्री महाकाल महालोक के द्वितीय फेज के अन्तर्गत विभिन्न निर्मित कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री सर्वप्रथम नीलकंठ वन के स्वागत द्वार पर पहुंचे। यहां मणिपुर के कलाकारों द्वारा शंख वादन कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इसके पश्चात मालवा की लोक परम्परा के अनुसार माच गायन कर स्वाति सेन उखले और उनके समूह द्वारा मुख्यमंत्री की आरती कर उन्हें तिलक लगाया गया और उनका स्वागत किया गया। प्रमुख सवारी भक्त मण्डल के कलाकारों द्वारा शाही मराठा अंदाज में मुख्यमंत्री की अगवानी की गई। इसके पश्चात नाशिक से आये ढोल-ताशा दल द्वारा ढोल बजाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा के बीच मुख्यमंत्री और उनके धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान ने आमजन का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने भी थोड़ी देर झांझ-मजीरे बजाकर प्रस्तुति देते कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने श्री महाकाल महालोक के नीलकंठ परिसर में नीलकंठ वन, नीलकंठ मार्ग स्मार्ट रोड, उज्जैन का गौरवशाली इतिहास दर्शाते भित्ति चित्र, अवंतिका हाट तथा वाहन पार्किंग का लोकार्पण किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने नीलकंठ परिसर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित सीसीटीवी निगरानी एवं एक्सेस नियंत्रण प्रणाली से सुसज्जित महाकाल कंट्रोल रूम का लोकार्पण किया। इस दौरान वेदपाठी बटुक द्वारा मंत्रोच्चार किया गया। मुख्यमंत्री चौहान ने इसके पश्चात नवनिर्मित पार्किंग का लोकार्पण किया और दीप प्रज्वलित किया।

ये भी पढ़े- CM Shivraj ने किया Mahakal Lok के दूसरे चरण का लोकार्पण, क्या कुछ मिली सौगात, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+