उज्जैन : दशहरे पर महाकाल शरण में CM Shivraj, पत्नी साधना सिंह के साथ किया पूजन

उज्जैन, 5 अक्टूबर : प्रदेशभर में दशहरे पर्व का उत्साह नजर आया, जहां प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। यहां दोनों ने महाकाल बाबा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश-देश की प्रगति व उन्नति और जनता के कल्याण के लिए प्रार्थना हैं। वहीं धार्मिक नगरी उज्जैन में दशहरा पर निकली बाबा महाकाल की सवारी एवं दशहरा मैदान में शमी पूजन किया। बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा-अर्चना की तस्वीरें सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर की हैं। वहीं अब महाकाल लोक भी लोकार्पण के लिए तैयार नजर आ रहा है।

ujjain

महाकाल लोक का लोकार्पण समारोह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 11 अक्टूबर को महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे और महाकाल कॉरिडोर से जुड़ी तैयारियों का सिलसिला जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर की शाम लगभग साढ़े 5 बजे धार्मिक नगरी उज्जैन आएंगे, जहां महाकाल दर्शन के बाद वे महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 3 घंटे उज्जैन में रहेंगे।

कुछ ऐसी है महाकाल लोक की खासियत

प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में बना 900 मीटर लंबा नया कॉरिडोर भव्यता के साथ आस्था और ज्ञान का अनूठा संगम बन रहा है। यह देश का पहला सबसे बड़ा धार्मिक परिसर होगा जो पौराणिक सरोवर रूद्र सागर के किनारे विकसित हो रहा है। शिव, शक्ति और अन्य धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी करीब 200 मूर्तियां, म्यूरल्स के माध्यम से इसे सजाया गया है। श्रद्धालु शिव जी की अनसुनी कथाएं इनसे जानेंगे।

कुछ इस तरह हुआ कॉरिडोर निर्माण

मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रथम चरण के कार्यों का लोकार्पण करने देश के प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को उज्जैन आकर महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। प्रथम चरण के कार्यों में हरिफाटक ब्रिज की चौथी भुजा से आकर श्रद्धालु जैसे ही त्रिवेणी संग्रहालय पहुंचेंगे, उन्हें बाबा महाकाल के आंगन के अलौकिक दर्शन करेंगे। प्रथम चरण में महाकाल प्लाजा, महाकाल कॉरिडोर, मिडवे झोन, महाकाल थीम पार्क, घाट एवं डेक एरिया, नूतन स्कूल कॉम्पलेक्स, गणेश स्कूल कॉम्पलेक्स का कार्य पूर्ण हो चुका है। महाकाल कॉरिडोर के तहत प्रथम घटक में पैदल चलने हेतु उपयुक्त 200 मीटर लम्बा मार्ग बनाया गया है। 25 फीट ऊंची एवं 500 मीटर लम्बी म्युरल वाल बनाई गई है। यही नहीं महाकाल लोक (कॉरिडोर) में 108 शिवस्तंभ शिव की विभिन्न मुद्राओं सहित निर्मित हो चुके हैं, जो अपने आप में एक अलग ही छटा बिखेर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+