CM Shivraj ने उज्जैन को दी करोड़ों की सौगात, क्या कुछ रहा खास, जानिए?
धार्मिक नगरी उज्जैन में शानदार आतिशबाजी के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल लोक के द्वितीय चरण का लोकार्पण किया, मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास एवं यूनिटी मॉल का भूमिपूजन किया, अखाड़ा परिषद ने मुख्यमंत्री को सनातन गौरव सम्मान प्रदान किया।
उज्जैन में महाकाल लोक के द्वितीय चरण का लोकार्पण किया। महाकाल लोक का द्वितीय चरण 242 करोड़ की लागत से बनाया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने 250 करोड़ की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास एवं यूनिटी मॉल का भूमिपूजन किया। स्मार्ट सिटी की पुस्तक का विमोचन किया। शानदार आतिशबाजी के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाकाल लोक एवं यूनिटी मॉल पर लघु फिल्म का प्रदर्शन हुआ।

सीएम शिवराज ने कही ये बात
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, सनातन संस्कृति अमर है। सनातन धर्म का न आदि है न अन्त है। सनातन संस्कृति को कोई नष्ट नहीं कर सकता है। सनातन धर्म को नष्ट करने वाले खुद ही नष्ट हो जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि, सनातन धर्म पर कुछ लोगों ने उंगली उठाई है। मैं ऐसे लोगों की निन्दा करता हूं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश की नौ करोड़ जनता मेरा परिवार है। मैं सरकार नहीं, बल्कि एक परिवार चलाता हूं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने मंच पर विराजमान साधु-सन्तों पर पुष्पों की वर्षा की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि, हम सब पर महाकाल बाबा की असीम कृपा है।इसी के चलते हम महाकाल लोक के द्वितीय चरण का लोकार्पण कर रहे हैं।
47 हेक्टेयर क्षेत्र में बना महाकाल लोक
मुख्यमंत्री ने कहा कि, महाकाल लोक 47 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया गया है। महाकाल लोक के साथ ही शक्तिपथ, महाकाल लोक वन, नीलकंठ वन, महाराजवाड़ा परिसर का उन्नयन, सिद्धि विनायक पथ, नया महाकाल सवारी मार्ग, कोटितीर्थ मार्ग, महाकाल टनल का निर्माण हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महाकाल अन्नक्षेत्र का भी लोकार्पण मेरे द्वारा किया गया है। अन्नक्षेत्र में एक लाख लोग बैठकर भोजन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकाल बाबा की हम सब पर विशेष कृपा है।
ये भी पढ़े- CM Shivraj ने किया Mahakal Lok के दूसरे चरण का लोकार्पण, क्या कुछ मिली सौगात, जानिए?
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications