Mahakal सवारी में दिखा CM Shivraj का अलग अंदाज, पत्नी साधना सिंह के साथ पैदल पूरी की यात्रा
धार्मिक नगरी उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की तीसरी सवारी धूमधाम से निकाली गई। सवारी निकलने के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ विधि-विधान से भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन-अर्चन किया एवं सवारी को आगे बढ़ाया। सवारी सभा मण्डप से होकर महाकाल चौराहा एवं गुदरी चौराहा, रामानुजकोट होते हुए रामघाट पहुंची.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पत्नी साधना सिंह सवारी मार्ग में सवारी के साथ पैदल चलकर रामघाट तक पहुंचे। मार्ग में अन्य भक्तों के साथ मुख्यमंत्री भी शिवभक्ति में लीन नजर आये। उन्होंने भजन मण्डलियों का साथ झांझ बजाकर दिया एवं जय महाकाल के नारे लगाये। मार्ग में बड़ी संख्या में बाबा महाकाल की पालकी के दर्शन हेतु खड़े दर्शनार्थियों का एवं मार्ग के मकानों में रहने वाले स्थाई निवासियों का अभिवादन मुख्यमंत्री चौहान ने हाथ हिलाकर किया।

सीएम शिवराज ने किया पूजन-अर्चन
लगभग 5 बजे बाबा महाकाल की पालकी रामघाट पहुंची। यहां पर भगवान चंद्रमौलेश्वर के मां शिप्रा के जल से अभिषेक एवं इसके बाद पूजन-अर्चन किया गया। पूजन-अर्चन में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं साधना सिंह ने भाग लिया। सभा मण्डप एवं सवारी मार्ग व रामघाट पर मुख्यमंत्री चौहान के साथ उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, बहादुर सिंह चौहान, महेश परमार, मुरली मोरवाल, महापौर मुकेश टटवाल, यूडीए अध्यक्ष श्याम बंसल, संभागायुक्त संदीप यादव, आईजी संतोष कुमार सिंह, डीआईजी अनिल कुशवाह, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम आदि गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Recommended Video
संपूर्ण सवारी मार्ग पर पैदल चले
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भगवान महाकालेश्वर की तीसरी सवारी में शामिल होने के लिए उज्जैन आए। उन्होंने सभा मंडप में भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन-अर्चन कर सवारी को आगे बढ़ाया। इसके बाद वे सपत्नीक संपूर्ण सवारी मार्ग पर पैदल घूमे। सवारी मार्ग में भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर उन्होंने दोनों ओर खड़े श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। कुलमिलाकर, देखा जाए तो धार्मिक नगरी उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की तीसरी सवारी धूमधाम से निकाली गई। सवारी निकलने के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ विधि-विधान से भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन-अर्चन किया एवं सवारी को आगे बढ़ाया।
ये भी पढ़े- Sawan 2023: तीसरे सोमवार पर बाबा महाकाल की भस्म आरती, कीजिए मनमोहक स्वरूप के दर्शन












Click it and Unblock the Notifications