MP में चड्डी बनियान चोर गैंग की दहशत, एक साथ 7 घरों को बनाया निशाना

उज्जैन, 31 जुलाई: मध्यप्रदेश में एक बार फिर चड्डी बनियान चोर गैंग के हौसले बुलंद हैं, जहां चड्डी बनियान चोर गैंग से जुड़े बदमाश लगातार चोरी की वारदार को अंजाम दे रहे हैं. चड्डी बनियान चोर गैंग के बदमाशों ने उज्जैन के 7 घरों को एक साथ निशाना बनाया, जहां ये गैंग लाखों रुपए की नकदी के साथ ही सोने और चांदी के आभूषण पार करने में सफल रही है. वहीं अब एक बार फिर चड्डी बनियान चोर गैंग के सक्रीय हो जाने के चलते आमजन में डर है.

ujjain

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

उज्जैन में लगातार चोरी की वारदात सामने आ रही हैं, जहां इससे पहले भी चोरी की बड़ी वारदात घटित हो चुकी है. वहीं अब एक साथ 7 घरों में चोरी होने से हड़कंप मचा हुआ है. दरअसल, ये पूरा घटनाक्रम नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के वृंदावन धाम का है, जहां बीती रात एक साथ 7 घरों पर चड्डी बनियान गैंग के बदमाशों ने धावा बोल दिया. चोरों ने उन्हीं घरों को निशाना बनाया जो खाली थे. वहीं चोर यहां से लाखों का माल लेकर फरार हो गए.

खाली घरों को बनाया निशाना

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, वृंदावन धाम कॉलोनी में 6 से ज्यादा खाली मकानों में चोरी की वारदात हुई है. देर रात बदमाशों ने इन घरों को अपना निशाना बनाते हुए वारदात को अंजाम दिया. यहां रहने वाले सभी लोग बाहर गए हुए थे, तभी मौके का फायदा उठाकर बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चड्डी बनियान गैंग में कुल चार से पांच सदस्यों के होने की जानकारी निकलकर सामने आ रही है, फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है.

CCTV में दिखी चड्डी बनियान गैंग

खाली मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली चड्डी बनियान गैंग के बदमाश क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं, जहां सीसीटीवी फुटेज में चार से पांच बदमाश कॉलोनी में नजर आ रहे हैं. वहीं अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है. उधर, लगातार हो रही चोरी की वारदातों के चलते लोगों में डर का माहौल है, तो वहीं क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+