Ujjain news: चलती कार से स्टंट दिखाने वालों पर पुलिस का एक्शन, मिली ऐसी सजा
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
उज्जैन में कार से स्टंट के मामले में ट्रैफिक पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार इंदौर की बताई जा रही है, कार मालिक को इंदौर से पकड़ लिया गया, उसका कहना है कि उसका भाई कार लेकर गया था। पुलिस भाई और उसके साथियों की तलाश कर रही है।
उज्जैन में कार पर स्टंट का वीडियो सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार पर भरे बाजार में स्टंट करने वालों की तलाश शुरू कर दी थी। इसके बाद आज उज्जैन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी और कार मलिक को कार सहित इंदौर से गिरफ्तार कर लिया।

उज्जैन में मंगलवार को कुछ लोगों का कार की छत पर बैठकर और दरवाजा खोलकर स्टंट करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो के सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और मामले में कार मालिक को गिरफ्तार कर लिया। इंदौर से कार भी जब्त कर ली है। अब स्टंट करने वाले अन्य लोगों की तलाश को जा रही है ।
बता दें कि स्टंट का वीडियो सामने आने के बाद यातायात थाना प्रभारी दिलीप परिहार ने ऐसे लोगों को सबक सिखाने की बात कही थी और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात भी कही थी। पड़ताल के बाद पुलिस ने कार क्रमांक MP-09 CM-9571 के मालिक का पता लगा लिया और उसे इंदौर से गिरफ्तार कर लिया।
यातायात थाना प्रभारी ने बताया कि, कड़ी मशक्कत के बाद कार चालक का पता लगाया गया है, क्योंकि इस कार को लगभग चार बार बेचा जा चुका है और वर्तमान में यह कार निहाल सिंह निवासी इंदौर के पास थी जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
परिहार ने बताया कि कार मालिक निहाल सिंह को पकड़कर कार्रवाई की गई और कार को जब्त कर यातायात थाने ले जाया गया। निहाल सिंह का कहना था कि उस दिन वह नहीं बल्कि उसका भाई कार लेकर उज्जैन आया था, जो लड़के वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे हैं, वे भी इंदौर के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। निहाल सिंह से की गई पूछताछ के बाद इन सभी युवकों की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़े- Video: चलती कार की छत पर बैठकर युवकों ने किया स्टंट, अब पुलिस लेगी एक्शन












Click it and Unblock the Notifications