Rahul Gandhi ने किए Mahakal के दर्शन और पूजन, kamal nath भी रहे साथ

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंच चुके हैं, जहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर का पूजन और दर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ मौजूद रहे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी परंपरागत वस्त्रों में गर्भ गृह में पहुंचे, जहां उन्होंने विधि विधान के साथ भगवान महाकालेश्वर का पूजन अर्चन किया। राहुल गांधी रुद्राक्ष की माला पहने नजर आए। उन्होंने धोती पहनकर महाकाल की पूजा की, वे 13 मिनट तक गर्भगृह में रहे, उन्होंने साष्टांग दंडवत होकर महाकाल को प्रणाम किया। साथ ही नंदी महाराज के कान में मनोकामना कही।

उज्जैन में भारत जोड़ो यात्रा ने की एंट्री

उज्जैन में भारत जोड़ो यात्रा ने की एंट्री

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने उज्जैन जिले में एंट्री कर ली है, जहां उज्जैन जिले में एंट्री करते ही राहुल गांधी का अलग अंदाज भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देखने मिला, यहां एक ढाबे पर ब्रेक के दौरान राहुल गांधी ने स्कूल के बच्चों के साथ चाय नाश्ता किया। साथ ही उन्होंने बच्चों से कई सारी बातें भी की, वहीं इसके बाद राहुल गांधी बच्चों के साथ गरबा खेलते नजर आए। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। वहीं अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन शहर में एंट्री करेगी, जिसके बाद यात्रा आगर मालवा जिले के लिए रवाना होगी। उज्जैन में राहुल गांधी सभा को भी संबोधित करेंगे।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

धार्मिक नगरी उज्जैन में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का दिल खोलकर स्वागत किया, जहां बड़ी संख्या में राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत को लेकर मंच लगाए गए थे। उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत यात्रा उज्जैन से आगर मालवा जिले के लिए रवाना होगी, जहां आगर मालवा जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत को लेकर तैयारियां की हुई है।

माता बगलामुखी के कर सकते हैं दर्शन

माता बगलामुखी के कर सकते हैं दर्शन

धार्मिक नगरी उज्जैन के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आगर जिले में एंट्री करेगी, जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी माता बगलामुखी के दर्शन कर आशीर्वाद ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि, मध्य प्रदेश में यात्रा का आखिरी पड़ाव आगर जिला होगा, जहां से यात्रा राजस्थान में एंट्री करेगी, आगर में भी यात्रा को सफल बनाने की तैयारी की जा रही है, जहां लोगों को यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा रहा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आगर में ब्रेक लेगी, और शाम को यात्रा की शुरुआत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+