MP आएंगे और दाल-बाफले खाएंगे Rahul Gandhi, बहन Priyanka Gandhi भी होंगी साथ

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द है अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्य प्रदेश आने वाले हैं, जहां अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन से होकर गुजरेंगे। उज्जैन में राहुल गांधी के स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं, जहां कांग्रेस कार्यकर्ता शहरी और ग्रामीण स्तर पर लोगों को पीले चावल देकर जनसभा के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। राहुल गांधी, धार्मिक नगरी उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे। साथ ही वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि राहुल गांधी की सभा में प्रियंका गांधी और अन्य दिग्गज नेता उपस्थित रह सकते हैं।

भोजन में मिलेंगे दाल बाफले और लड्डू

भोजन में मिलेंगे दाल बाफले और लड्डू

जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी की जनसभा को सफल बनाने के लिए लगातार कांग्रेस कार्यकर्ता बैठकर कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि, राहुल गांधी उज्जैन में लंच भी करेंगे, जहां लंच में उन्हें मालवा के प्रसिद्ध दाल बाफले, लड्डू और कढ़ी परोसी जाएगी। साथ ही यदि इसके अलावा और कुछ खाने की डिमांड होगी तो उसे भी परोसा जाएगा। बता दें कि धार्मिक नगरी उज्जैन में मालवा के प्रसिद्ध दाल-बाफले और लड्डू काफी प्रसिद्ध है। यही कारण है कि, यहां अक्सर मेहमानों को दाल-बाफले और लड्डू का खाना परोसा जाता है। उधर, राहुल गांधी की भारत यात्रा जल्द ही मध्य प्रदेश में एंट्री करेंगी जहां यह यात्रा उज्जैन से होकर गुजरेगी।

माता बगलामुखी के दर्शन करेंगे राहुल गांधी

माता बगलामुखी के दर्शन करेंगे राहुल गांधी

धार्मिक नगरी उज्जैन के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आगर जिले में एंट्री करेगी, जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी माता बगलामुखी के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। बताया जा रहा है कि, मध्य प्रदेश में यात्रा का आखिरी पड़ाव आगर जिला होगा, जहां से यात्रा राजस्थान में एंट्री करेगी, आगर में भी यात्रा को सफल बनाने की तैयारी की जा रही है, जहां लोगों को यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा रहा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आगर में ब्रेक लेगी, और शाम को यात्रा की शुरुआत होगी।

23 नवंबर को MP में होगी एंट्री

23 नवंबर को MP में होगी एंट्री

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्यप्रदेश आने वाले हैं, लेकिन उससे पहले मध्यप्रदेश में यात्रा किस तारीख को आएगी इसे लेकर लगातार बदलाव किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में यात्रा की तारीख में बदलाव करते हुए 23 नवंबर का दिन तय किया गया है, जब राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर एमपी में एंट्री करेंगे, इससे पहले मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा की एंट्री 20 नवंबर को होनी थी, जहां 2 दिन विश्राम के बाद 23 नवंबर से यात्रा मध्यप्रदेश में शुरू होनी थी, लेकिन अब इस यात्रा की तारीख बदल दी गई है, जहां अब 23 नवंबर को यात्रा मध्यप्रदेश में एंट्री करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+