Video: अथिया शेट्टी और केएल राहुल पहुंचे उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर, इंदौर टेस्ट से पहले कपल की सरप्राइज विजिट

शादी के बाद क्रिकेटर केएल राहुल अपनी पत्नी फिल्म अदाकारा अथिया शेट्टी के साथ उज्जैन महाकाल मंदिर पहुंचे। दोनों ने यहां करीब दो घंटे बिताए और पूजा अर्चना की।

cricket

Athiya Shetty KL Rahul reached Ujjain Mahakaleshwar temple: क्रिकेट के मैदान में आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे रहे केएल राहुल, शादी के बाद से सोशल मीडिया पर फॉर्म में है। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अथिया शेट्टी से शादी के बाद यह जोड़ी भगवान के भक्ति भाव में डूबी हैं। अपने रेगुलर व्यस्तता के बीच राहुल पत्नी अथिया के साथ उज्जैन बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने करीब दो घंटे बिताए। भस्म आरती के अलावा गर्भगृह में पूजन अभिषेक भी किया। दर्शन के बाद मंदिर परिसर में दोनों से मिलने फैंस उतावले दिखे।

बाबा महाकाल मंदिर पहुंचा यह कपल

बाबा महाकाल मंदिर पहुंचा यह कपल

मशहूर क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड फिल्म अदाकारा अथिया शेट्टी के इन दिनों खूब चर्चे हैं। शादी के करीब महीने भर बाद छुट्टी के दिन संडे को यह कपल एमपी के उज्जैन पहुंचा। यहां बाबा महाकाल मंदिर में माथा टेका और विधि विधान से पूजन-अर्चन, अभिषेक किया। यहां यह कपल क्रिकेट और बॉलीवुड की दुनिया से अलग लुक में नजर आया।

तड़के 4 बजे मंदिर पहुंच गए केएल राहुल

तड़के 4 बजे मंदिर पहुंच गए केएल राहुल

बॉडी लैंग्वेज से लगा जैसे राहुल को पत्नी अथिया के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने का जुनून सवार था। तड़के चार बजे वह मंदिर पहुंच गए। जिसकी खबर सिर्फ मन्दिर प्रशासन के चुनिंदा लोगों को ही थी। यह जोड़ा नंदी हॉल में भस्म आरती का का दर्शन करता नजर आया। साथ ही गर्भगृह में उन्होंने विधि-विधान से पूजन अर्चन अभिषेक भी किया।

अलग अंदाज में दिखा दोनों का लुक

अलग अंदाज में दिखा दोनों का लुक

देश प्रसिद्द ज्योतिर्लिंग में से एमपी के उज्जैन का महाकाल मंदिर है। कई क्रिकेट खिलाड़ी और बॉलीवुड हस्तियाँ यहां आते हैं। केएल और अथिया जब यहां पहुंचे तो दोनों अलग लुक में नजर आए। पूजा पाठ के लिए शुभ माने जाने वाले पीले रंग के कपड़ों में ये नजर आए। अथिया साड़ी पहने थी, तो वही केएल पीली धोती और सोला पहने नजर आए। ख़ास बात यह थी कि दर्शन करने के लिए दोनों आम लोगों की तरह लाइन में भी लगे।

राहुल-अथिया का कर्नाटक से वास्ता

राहुल-अथिया का कर्नाटक से वास्ता

कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाले इस कपल की मैरिज पिछले महीने 23 जनवरी को हुई है। दोनों के के बीच रिलेशन फिर शादी करने की जब ख़बरें आई, फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज रहा। क्योकि लाइमलाइट में रहते हुए दोनों बीते चार साल से डेट करते रहे। फिर सुनील शेट्टी ने ही खंडाला के अपने फॉर्म हाउस में दोंनो की शादी की तस्वीरें पोस्ट की थी। उज्जैन में मंदिर दर्शन के बाद केएल और अथिया ने मीडिया से भी दूरी बनाकर रखी। उनसे बात करने की कोशिश की गई लेकिन इंकार कर दिया।

इंदौर में टेस्ट सीरीज का मैच

दरअसल एक मार्च को इंदौर में ही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला है। टीम इंडिया यहां पहुंच चुकी है। इस मैच में केएल राहुल भी खेंलेंगे। उससे पहले वक्त निकालकर राहुल ने महाकाल दर्शन का प्लान बनाया। अब सोशल मीडिया पर शादी के बाद राहुल-अथिया के पूजा पाठ की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। फैंस तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। यह खबर लगते ही कई फैंस मंदिर पहुंचे, लेकिन उनसे भी दूरी बनाते हुए दोनों ने सिर्फ स्माइल देकर ही रिएक्ट किया।

Recommended Video

    KL Rahul और Athiya Shetty के साथ Dinner Date पर निकले, शादी के बाद पहली बार दिखे | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+