Ratlam news: सरकारी स्कूल पर लगा मिला ताला, जिला शिक्षा अधिकारी ने 11 शिक्षकों का वेतन काटा

इन दिनों प्रदेशभर के स्कूलों में सख्ती के साथ लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है, जहां जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा ने सोमवार को निकट के ग्राम पलसोड़ा के शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया।

इससे पहले भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में इसी तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया जा चुका है, जहां स्कूल आने पर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। वहीं अब एक बार फिर स्कूल में ताला लगा होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

indore

कुछ ऐसा है मामला

जानकारी के मुताबिक, समय शाम के 4:15 बजे थे, अधिकारी ने संस्था पर ताला लगा पाया। इस पर कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने संस्था के प्राचार्य समेत सभी स्टाफ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया, स्पष्टीकरण मांगा गया। प्राप्त स्पष्टीकरण के परीक्षण में अधिकारी ने पाया कि कथन असत्य है।स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने के कारण संस्था से अनुपस्थित 11 शिक्षकों का एक दिवस का वेतन काटा गया है। कार्यवाही को संबंधित शिक्षकों की सेवा पुस्तिका में भी प्रविष्टि किया जा रहा है।

खरगोन में कलेक्टर ने कराई पढ़ाई

कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा गुरुवार को भीकनगांव जनपद के भ्रमण पर एक बेहतर शिक्षक की भूमिका में नजर आएं। उन्होंने यहां की उत्कृष्ठ विद्यालय में जो कक्षाएं ली। वो निश्चित तौर पर विद्यार्थियों को लंबे समय तक याद रहेगी। जिन विषयों से घबराकर विद्यार्थी विषय छोड़ देते हैं या कमजोर रह जाते हैं। उन्हीं विषयों को कलेक्टर वर्मा ने इतनी बड़ी आसानी से समझाया कि सीधे दिमाग में फिक्स हो गया हो। आसान भाषा में बेसिक्स बतातें हुए उदारहण व प्रश्न भी किये।उन्होंने अंग्रेजी के व्याकरण को पढ़ाते हुए कहा कि टेन्स तीन भाई है जिनमें एक वर्तमान की बात करता है तो दूसरा भूतकाल और तीसरा भविष्य काल की बात करता है। इन तीन भाइयों के 4-4 बच्चें भी है। अंग्रेजी के व्याकरण का कुनबा बड़ा है। उनके कहने का मतलब अंग्रेजी में तीन टेन्स और उनके 4-4 प्रकार अर्थात कुल 36 तरह के टेन्स होते हैं इसके बाद कलेक्टर वर्मा सभी के उदारहण भी दिए। इस दौरान गणित व संस्कृत के विषयों को भी आसान किया।

ये भी पढ़े- Indore news: कागज की कतरन से कलाकार ने बनाई सुंदर कलाकृति, निगम कमिश्नर ने की तारीफ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+