Ujjain में अनूठी पहल, मोक्ष प्रदान करने के लिए साधु-संतों ने किया 5 हजार गायों का श्राद्ध

(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)

श्राद्ध पक्ष में आपने आमतौर पर मृत व्यक्तियों के तर्पण के बारे में तो जरूर सुना होगा, लेकिन अबकी बार गायों का तर्पण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जहां धार्मिक नगरी उज्जैन में श्राद्ध पक्ष के अवसर पर अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां रामघाट पर 5 हजार गायों को मोक्ष प्रदान करने के लिए श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम किया गया।

उज्जैन के रामघाट पर एक संत ने उनके आश्रम में अब तक मृत गायों को मोक्ष प्रदान करने के लिए श्राद्ध तर्पण का आयोजन किया। श्राद्ध पक्ष के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बटुकों ने मंत्रोच्चार किया और खुद संत ने 5000 गायों का श्राद्ध कर तर्पण किय गया।

Ujjain

5 हजार गायों का तर्पण किया गया

श्राद्ध पक्ष के अवसर पर सभी अपने पितरों को मोक्ष प्रदान करने के लिए श्राद्ध में तर्पण कर रहे हैं, लेकिन इस बीच उज्जैन के रामघाट पर एक संत ने उनके आश्रम में अब तक मृत गायों को मोक्ष प्रदान करने के लिए श्राद्ध तर्पण का आयोजन किया। इसमें बटुकों ने मंत्रोच्चार किया और खुद संत ने 5000 गायों का श्राद्ध कर तर्पण किया। आश्रम में अब तक जितनी भी गायों की मौत हुई है, उनका तर्पण किया गया। साथ हो उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई।

तर्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ

आश्रम के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया की, हमारे यहां अब तक लगभग 5 हजार गायों का हम अंतिम संस्कार कर चुके हैं। इन सब गायों के मोक्ष के लिए हमने बटुकों के साथ तर्पण पिंडदान कराया गया है, ताकि गायों को भगवान मोक्ष प्रदान करें। तर्पण पिंडदान का काम पं. अजय गुरु साइकिल वाला पंडा ने कराया। इस अवसर पर अजय गुरु जोशी कुंड वाला पंडा तथा रामघाट के तीर्थ पुरोहित बड़ी संख्या में मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि उज्जैन में इस बार के श्राद्ध पक्ष में अनोखे प्रकार से श्राद्ध किए जा रहे हैं। पिछले दिनों गायत्री मंदिर में महिला पुरोहितों द्वारा श्राद्ध तर्पण कराया गया, वहीं अब गाय का श्राद्ध तर्पण किया गया।

ये भी पढ़े- Indore में आचार संहिता के चलते 10 बजे तक हो सकेंगे गरबे, कांग्रेस MLA ने की 12 बजे तक समय करने की मांग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+