Ujjain news: शुद्ध घी और सूखे मेवे से बन रहे अयोध्या जाने वाले लड्डू, जल्द तैयार होगा प्रसाद
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देश पर विश्व प्रसिद्ध बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक दक्षिणमुखी श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के द्वारा चिंतामन स्थित लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई के द्वारा शुद्ध देशी घी एवं सूखे मेवे से निर्मित 250 क्विंटल से बनाये जाने वाले पांच लाख लड्डू अयोध्या में नवनिर्मित भगवान श्री राम के मन्दिर के शुभारम्भ अवसर पर नि:शुल्क भेजे जायेंगे।
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने दोपहर में चिंतामन स्थित लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई में निर्मित किये जा रहे लड्डू प्रसाद का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बन्धित मन्दिर प्रबंध समिति के प्रशासक को दिये। कलेक्टर ने लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई में निर्मित हो रहे लड्डू प्रसाद की तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह को मन्दिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि, पांच लाख लड्डू बनाये जाने पर 80 क्विंटल घी, 90 क्विंटल शकर, चना दाल 70 क्विंटल, रवा 20 क्विंटल, काजू 10 क्विंटल, किशमिश 5 क्विंटल और एक क्विंटल इलायची से लड्डू प्रसाद निर्मित किये जा रहे हैं। इस कार्य में मन्दिर समिति के 80 कर्मचारियों के द्वारा लड्डू प्रसाद का निर्माण किया जा रहा है। इनके अलावा लड्डू प्रसाद निर्माण के लिये अतिरिक्त 100 कर्मचारियों को लगाये जायेंगे। पांच लाख लड्डू के बनाने के बाद उन्हें पैकेट में पैकिंग कर अयोध्या में भगवान राम के मन्दिर के शुभारम्भ के पूर्व उज्जैन से अयोध्या भेजे जायेंगे। उल्लेखनीय है कि एक लड्डू का वजन 50 ग्राम रहेगा।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा की, हमारा सौभाग्य है कि अयोध्या बुला रही है और भक्त जा रहे हैं। हम सभी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का वह अद्भुत दृश्य आंखों से देखेंगे। मध्यप्रदेश सरकार इस पूरे उत्सव को अविस्मरणीय बनाने के लिए बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से 5 लाख लड्डुओं का प्रसाद अयोध्या भेजेगी।
ये भी पढ़े- Mahakal नगरी से अयोध्या जाएगा 5 लाख लड्डुओं का प्रसाद, CM मोहन यादव बोले- उत्सव की पूरी तैयारी












Click it and Unblock the Notifications