Mahakal नगरी से अयोध्या जाएगा 5 लाख लड्डुओं का प्रसाद, CM मोहन यादव बोले- उत्सव की पूरी तैयारी
22 जनवरी का दिन अब नजदीक है, जब भगवान राम अयोध्या स्थित मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। वहीं इसे लेकर देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इस बीच मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा की, हमारा सौभाग्य है कि अयोध्या बुला रही है और भक्त जा रहे हैं। हम सभी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का वह अद्भुत दृश्य आंखों से देखेंगे। मध्यप्रदेश सरकार इस पूरे उत्सव को अविस्मरणीय बनाने के लिए बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से 5 लाख लड्डुओं का प्रसाद अयोध्या भेजेगी।

22 जनवरी को देशभर में राम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां इसी कड़ी में धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में 22 जनवरी का दिन दीपोत्सव की तरह मानने का निर्णय लिया गया है। इस दिन पूरे शहर में 1 करोड़ 8 लाख दिये लगाए जाएंगे। साथ ही प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भी मनाया जाएगा। 22 जनवरी को 56 दुकान पर तीन दिवसीय उत्सव मनाया जाएगा, जहां 56 दुकान को सजाया जाएगा। वहीं मंदिर की प्रतिकृति भी लगाई जाएगी। नमकीन-मिठाई संगठन के द्वारा 2 हजार किलो पेड़े बनाकर शहर भर में वितरित किए जाएंगे।
वहीं दूध विक्रेता संघ इस अवसर पर केसरिया दूध का वितरण करेगा। पेट्रोल-डीजल संगठन की ओर से शहर के सभी पेट्रोल पंप पर गब्बर और अलग-अलग तरीकों से सजावट की जाएगी। साथ ही सभी बड़े मॉल और होटल को रोशनी से सजाया जाएगा। साथ ही राम मंदिर की प्रतिकृति भी लगाई जाएगी। कुल मिलाकर देखा जाए तो धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
ये भी पढ़े- Ujjain news: मकार संक्रांति पर आयोजित होगा 'आनंदोत्सव', पतंगबाजी के साथ-साथ कुश्ती का ले सकेंगे आनंद












Click it and Unblock the Notifications