Hello Mommies : उदयपुर पुलिस की इन महिला DSP ने गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू की अनूठी पहल

उदयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम ले रहा है। अब तक अछूते रहे राजस्थान के उदयपुर में भी कोरोना विस्फोट हुआ है। 15 मई तक राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4688 तक पहुंच गई है। अकेले उदयपुर में यह आंकड़ा 345 को छू गया है। इस बीच उदयपुर पुलिस की तीन महिला डीएसपी ने गर्भवती महिलाओं के लिए अनूठी पहल की है, जिससे तहत लॉकडाउन में गर्भवती महिलाओं को महज एक फोन पर मदद पहुंचाई जा रही है।

udaipur police

जानकारी के अनुसार उदयपुर पुलिस की डीएसपी सुधा पालावत, प्रेम धणदे और चेतना भाटी ने गर्भवती महिलाओं को तुरन्त मदद पहुंचाने के लिए व्हाट्अअप ग्रुप 'Hello Mommies' बनाया है। इस ग्रुप के जरिए गर्भवती महिलाओं को सहायता पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। महज 2 दिन में ग्रपु से करीब 150 महिलाएं जुड़ चुकी हैं। उन्होंने 'Hello Mommies' ग्रुप के जरिये गर्भवती महिलाओं को जोड़ने का सिलसिला शुरू किया है। इस अभियान से 150 महिलाएं जुड चुकी हैं।

ग्रुप का नाम 'Hello Mommies' रखने का आइडिया डीएसपी चेतना भाटी का रहा। उदयपुर शहर के अधिकांश भाग में कोविड-19 मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते कर्फ्यू लागू है। अधिकतर इलाकों से लोगों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है। कर्फ्यू और लॉकडाउन से गर्भवती महिलाएं परेशान हैं। उनकी परेशानी को समझते हुए महिला अधिकारियों ने अभियान की शुरुआत की है।

इस ग्रुप की जानकारी गर्भवती महिलाओं को हुई तो वे खुद ही इससे जुड़ने के लिये प्रयास करने लगीं। व्हॉट्सअप ग्रुप में सौ महिलाओं को जोड़ा जा चुका है। स्मार्ट फोन नहीं रखने वाली 50 से ज्यादा महिलाओं से कॉल के माध्यम से सम्पर्क रखा जा रहा है।

उदयपुर पुलिस की ये तीनों महिला डीएसपी गर्भवती महिलाओं के फोन को इमरजेंसी मानकर अटेंड करती हैं और तुरन्त रेस्पोंस देकर मदद भी करती हैं। महज दो दिन में तीन गर्भवती महिलाओं को टीके लगवाने में भी मदद की गई है। एक गर्भवती को दर्द की शिकायत होने पर उसने डीएसपी प्रेम धणदे से सम्पर्क किया और फिर उसे बिना परेशानी के हॉस्पिटल पहुंचाने में मदद की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+