नाराज बीवी को खुश करने के लिए पति ने की मकान मा​लकिन की हत्या, जानिए क्या चाहती थी पत्नी

उदयपुर। राजस्थान की उदयपुर पुलिस ने वृद्धा के मर्डर के मामले को सुलझा लिया है। मकान मालकिन वृद्धा की हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में हत्या की जो वजह बताई उसे सुनकर पुलिस भी चौंक गई। वृद्धा की जाने लेने के पीछे आरोपी अपनी पत्नी को नेकलेस लाकर देना चाहता था।

udaipur Old woman Murder Exposed accused arrested

17 दिसम्बर को मिला था शव

उदयपुर एसपी कैलाशचन्द्र बिश्नोई ने बताया कि 17 दिसम्बर को चणावदा निवासी वृद्धा कंकूबाई पत्नी चुन्नीलाल लोहार की हत्या कर दी गई थी। आरोपी उसके कानों से सोने की ओगणिया लूट ले गया था। मृतका के सौतले बेटे भगवती ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। मामले में परसाद थानाधिकारी सुभाष परमार के साथ ही ऋषभदेव थानाधिकारी शैलेन्द्र सिंह, सेमारी श्यामसिंह मय टीम ने जांच के बाद आरोपी चणावदा फला बारी फला निवासी मनोहर पुत्र अमरा मीणा नामजद किया।

पहाड़ियों में छिपता रहा आरोपी

आरोपी पुलिस से बचने के लिए वारदात के बाद से जावरमाइंस, पाड़ला की खानडिय़ा पहाडिय़ों पर छिपता फिर रहा था। सूचना पर हेड कांस्टेबल छगनलाल, कांस्टेबल मांगीलाल ने उसे धरदबोचा। पूछताछ में उसने वृद्धा की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी मनोहर ने पूछताछ में बताया कि उसकी शादी नेवातलाई निवासी प्रियंका पुत्री मांगीलाल से हुई थी। शादी के बाद वह सुसराल आती-जाती रही। उसके बाद मनोहर उसे लेकर चणावदा निवासी कंकूबाई के मकान में किराए पर रहने लगा।

रात एक बजे चोरी करने घुसा
15 दिन बाद वह वापस अपने घर बारी ले गया लेकिन कमरा खाली नहीं करने से उसका किराया बढ़ गया। एक माह बाद आरोपी कमरे पर सामान लेने गया तो उसने झगड़ा किया तो वह चला गया। 16 दिसम्बर को आरोपी मनोहर नशे की हालत में रात करीब 1 बजे वृद्धा के घर पहुंच गया वहां पर अलमारी का ताला तोड़ते समय वह जाग गई तो आरोपी ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी उसके कानों की चार ओगणिया लेकर फरार हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+