डबोक एयरपोर्ट पर उदयपुर-मुम्बई फ्लाइट को वाटर कैनन से दी सलामी, जानिए क्या है वाटर सैल्यूट, VIDEO

उदयपुर। राजस्थान की लेकसिटी उदयपुर को हवाई क्षेत्र में शनिवार को बड़ी सौगात मिली है। प्रीमीयम क्लास के लिए पहचाने जाने वाली विस्तारा एयरलाइन ने मुंबई-उदयपुर और उदयपुर-मुंबई के लिए राजस्थान में अपनी पहली बोइंग विमान सेवा की शुरू की है। विस्तारा बोइंग पहली बार उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर पहुंची तो वोटर सैल्यूट देकर उसका जोरदार स्वागत किया गया है। पहली फ्लाइट में मुंबई से उदयपुर करीब 80 और उदयपुर से मुंबई के लिए 36 यात्रियों ने उडान भरी।

पहले उदयपुर से मुंबई के लिए तीन फ्लाइट

पहले उदयपुर से मुंबई के लिए तीन फ्लाइट

इससे पहले अब तक उदयपुर से मुंबई के लिए तीन फ्लाइट संचालित होती थीं, जो अब बढ़कर चार हो गई हैं। उदयपुर-मुम्बई के डबोट एयरपोर्ट से यह फ्लाइट रोजाना सवा 12 बजे मुंबई से उड़ान भरेगी। करीब दोपहर 1.55 बजे उदयपुर पहुंचेगी। वहीं, उदयपुर से दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर 4 बजे मुंबई पहुंचेगी।

रोजाना 17 फ्लाइट्स का संचालन

रोजाना 17 फ्लाइट्स का संचालन

आपको बता दें कि उदयपुर के महाराणा प्रताप हवाईअड्डे से समर शिडयूल में 11 शहरों के लिए 25 उड़ानें शुरू होने जा रही हैं जिसके चलते आने वाले समय में इस एयरपोर्ट पर यात्रीभार में खासी बढ़ोत्तरी होगी। डबोक एयरपोर्ट डायरेक्टर कुलदीप सिंह ऋषि ने बताया कि अब तक डबोक एयरपोर्ट से रोजाना 17 फ्लाइट्स का संचालन किया जाता है। मुम्बई-उदयपुर के नई विमान सेवा शुरू होने से उदयपुरवासियों और यहां आने वाले पर्यटकों को खासी सहूलियत होगी।

क्या है वाटर सैल्यूट

क्या है वाटर सैल्यूट

विमान सेवा क्षेत्र में वाटर सैल्यूट का मतलब फ्लाइट का स्वागत करना होता है। जब भी कोई नई फ्लाइट सेवा शुरू होती है तो एयरपोर्ट पर विमान के दोनों पर वाटर कैनन से पानी बरसाकर खुशी का इजहार किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+