शादी के बाद मायके आई प्रेमिका के साथ रात को प्रेमी ने वो किया जो किसी को नहीं करना चाहिए
उदयपुर। राजस्थान उदयपुर जिले के सेमारी थाना इलाके के धनकावाड़ा के गांव परमा महुंड़ी में एक कथित प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हो गया। प्रेमिका हमेशा हमेशा के लिए दुनिया से विदा हो गई और प्रेमी सलाखों के पीछे पहुंच गया।

दोनों ही एक जाति व गौत्र के
श्यामसिंह के अनुसार धनकावाड़ा पीपलाफला निवासी मीनाक्षी व गांव के ही चतर सिंह के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के एक बिरादरी और गौत्र के होने के कारण विवाद नहीं हो पाया है। इस बीच मार्च 2019 में परिजनों ने मीनाक्षी की शादी सरू के डरबनफला में सुरेश मीणा के साथ कर दी। सुरेश राजसमंद में मजदूरी करता है। मीनाक्षी अपने ससुराल से दो दिन पहले मायके आई थी।

सिलाई करवाने की कहकर घर से निकली
में यह सामने आई है कि मंगलवार को मीनाक्षी घर से सिलाई करवाने जाने का कहकर निकली थी। इस बीच उसकी प्रेमी चरतसिंह से मुलाकात हुई। दोनों के बीच साथ भागने की बात को लेकर कहासुनी हुई, जो इतनी बढ़ गई कि चतरसिंह ने गुस्से में आकर उसका गला दबा दिया। इससे मीनाक्षी की मौत हो गई।

सुबह जंगल मार्ग पर मिला शव
इधर, मीनाक्षी शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन रातभर उसे ढूंढ़ते रहे। सुबह घर से कुछ दूरी पर जंगल वाले मार्ग पर उसका शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर मिट्टी पर संघर्ष से शरीर पर रगड़ के साथ ही छाती व गले पर खरोच निशान पाए गए। उसके मुंह व नाक से खून आ रहा था।

आरोपी प्रेमी हिरासत में
शव मिलने की सूचना पाकर डीएसपी हीरालाल राजक, ऋषभदेव थानाधिकारी पूरणसिंह, जावरमाइंस थानाधिकारी भरत योगी व सराड़ा थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह मय जाप्ते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से शव सेमारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। मृतका के भाई हाजाराम की रिपोर्ट पर चतरा के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications