Udaipur Accident Video : गोगुन्दा-पिंडवाडा हाईवे पर एक साथ टकराए 13 ट्रेलर, दो लोगों की मौत
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में नेशनल हाईवे 27 पर 26 सितम्बर की सुबह करीब साढ़े पांच बजे भंयकर सड़क हादसा हुआ है। उदयपुर के जिले से गुजर रहे गोगुन्दा-पिंडवाडा हाईवे पर हुए इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Recommended Video

आक्यावास के पास हाईवे पर हाहाकार
बताया जा रहा है कि हाईवे पर आक्यावास के पास तेज ढलान की वजह से दो ट्रेलर आपस में टकरा गए। इसके बाद इनके पीछे आ रहे 13 और ट्रेलर एक-एक करके एक दूसरे से टकराते गए। हादसे के बाद हाईवे पर हाहाकार मच गया।

चार घंटे की मशक्कत से निकाले शव
ट्रेलर के केबिन में फंसने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में दबे दोनों शवों को बाहर निकाला। हादसे में घायल पांचों लोगों को नजदीक के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गम्भीर घायलों को उदयपुर एमबी हॉस्पिटल रेफर किया गया।

हाईवे पर आवागमन पूरी तरह से ठप
बता दें कि उदयपुर के गोगुन्दा-पिंडवाडा हाईवे पर हुए इस तरह के हादसे के बाद हाईवे पर ट्रेलरों के मलबे का ढेर लग गया, जिससे हाईवे पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। पुलिस ने हाईवे पर यातायात को एक तरफा कर दिया। जिसकी वजह से लोगों को जाम से थोड़ी राहत मिली।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
दरअसल, ये पहली बार नहीं हुआ है जब गोगुन्दा-पिंडवाडा हाईवे पर आकियावास के ढलान में इस तरह का हादसा हुआ है। पहले भी यहां कई वाहन आपस मे भीड़ चुके हैं। लम्बा ढ़लान होने की वजह से चालक वाहन पर कंट्रोल नहीं रख पाते हैं और इस तरह की घटना होती है।












Click it and Unblock the Notifications