राजस्थान : उदयपुर में भी कोरोना वायरस का खौफ, 3 संदिग्ध मरीज अस्पताल में भर्ती

उदयपुर। चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस का खौफ राजस्थान में भी देखा जा रहा है। जयपुर व अलवर के बाद राजस्थान की लेकसिटी में भी कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मरीज मिले हैं। इन्हें उदयपुर के महाराणा भूपाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

three suspected corona virus patients hospitalized in Udaipur

बताया जा रहा है कि इन तीन मरीजों में दो पुरुष और एक महिला हैं। ये सभी चीन से आए हैं। चीन से उदयपुर घूमने आई युवती के साथ एक युवक और एक अन्य युवक सलूंबर का रहने वाला है। उदयपुर अस्पताल अधीक्षक आरएल सुमन ने बताया है कि तीनों को कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज मानते हुए एहतियातन डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। फिलहाल कोरोना वायरस से जुड़ी सभी जांच की जा रही हैं।

डॉ सुमन ने बताया कि हालांकि अभी तक इस वायरस के होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह तीनों भी उसी फ्लाइट से आए थे, जिसमें कोरोनावायरस का पॉजिटिव रोगी सामने आ चुका है। तीनों को चिकित्सकों की विशेष निगरानी में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+