उदयपुर एक्सीडेंट में एक साथ खत्म हुई तीन पीढ़ी, बाइक सवार दादी पोता व पति-पत्नी की मौत
उदयपुर, 18 अप्रैल। राजस्थान के उदयपुर जिले के कुराबड़ में बंबोरा इलाके में सोमवार सुबह नौ सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक साथ तीन पीढ़ियां खत्म हो गई। मरने वालों में दादी पोता व पति पत्नी शामिल है।

मृतकों की शिनाख्त बाबूलाल, उसकी मां प्रेमी बाई, पत्नी डाई देवी और पांच साल के बेटे छोटू के रूप में हुई है। चारों एक ही बाइक पर सवार होकर बंबोरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे चारों की मौत हो गई।
यह हादसा सूनसान जगह पर हुआ। ऐसे में एक्सीडेंट की जानकारी एक घंटे बाद लगी। सुबह 10 बजे कुछ लोग सड़क से गुजरे तो एक्सीडेंट के बारे में पता चला। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
कुराबड़ थानाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए कुराबड़ हॉस्पिटल की मोर्च्युरी में रखवाए। पुलिस की शुरुआत जांच में सामने आया कि भिड़ंत काफी भीषण थी। मौके पर क्षतिग्रस्त कार भी मिली हैं चालक लापता है।
राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करके लिखा-'उदयपुर के कुराबड़ क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें'












Click it and Unblock the Notifications