बेंगलुरु से 4 करोड़ लूटकर भागे आरोपियों को राजस्थान पुलिस के इन 3 बहादुर कांस्टेबलों ने पकड़ा
बेंगलुरु से 4 करोड़ लूटकर भागे आरोपी राजस्थान में पकड़े गए
उदयपुर, 8 जुलाई। बेंगलुरु के ज्वैलर से आभूषण व नकदी समेत 4 करोड़ लूटकर भागे बदमाश राजस्थान से पकड़े गए हैं। राजस्थान पुलिस के तीन कांस्टेबलों गोविंद सिंह, सुमित यादव व डालाराम ने अपनी जान पर खेलकर इन्हें पकड़ा है।
Recommended Video

रामदेव बेंकर एंड ज्वैलर्स पर लूट
उदयपुर शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रशील ठाकुर ने बताया कि बंगलूरू में इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी पुलिस थाना इलाके में रामदेव बेंकर एंड ज्वैलर्स से चार बदमाश बंदूक की नोक पर जेवर, नकदी समेत 4 करोड़ की लूट करके भागे थे।

राजस्थान के बदमाशों ने की वारदात
पाली निवासी ज्वैलर धर्मेंद्र सिरवी की दुकान पर वारदात को राजस्थान के पाली जिले के सोजत बागड़ी निवासी 47 वर्षीय देवाराम पुत्र कुकाराम चौधरी, कार चालक अनिल मेघवाल, माउंट आबू निवासी 27 वर्षीय राहुल सोलंकी, जोधपुर के भोपालगढ़ निवासी रामसिंह व एक अन्य ने वारदात को अंजाम दिया था। चार जुलाई को सुबह साढ़े सात बजे वारदात को अंजाम देने के बाद पांचों आरोपी बेंगलूरू से राजस्थान की तरफ भाग आए थे।

एक बदमाश रास्ते में गाड़ी से उतरा
बेंगलूरू पुलिस की इत्तला पर राजस्थान पुलिस सतर्क हो गई थी। बेंगलूरू पुलिस की दो गाड़ियां भी बदमाशों की तलाश में उनके पीछे पीछे राजस्थान के उदयपुर की तरफ चली आई। पांच में से एक बदमाश रास्ते में गाड़ी से उतर गया था। बदमाश देवाराम पाली जिले का हिस्ट्रीशीटर है। कर्नाटक पुलिस उसी के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करते हुए 55 घंटे में 1600 किलोमीटर दूर आरोपियों का पीछा करते हुए आई।

कोटा चित्तौड़गढ़ हाईवे की ओर जा रहे थे बदमाश
इधर, बदमाश नीमच से उदयपुर की बजाय सिंगौली वाले रास्ते से चित्तौड़गढ़ के बेगूं होकर कोटा चित्तौड़गढ़ हाईवे की ओर जा रहे थे। बुधवार सुबह उदयपुर से सुखेर पुलिस भी कर्नाटक पुलिस की मदद के लिए निकली। राजस्थान पुलिस की टीम में कांस्टेबल गोविंद सिंह, सुमित यादव व डालाराम भी शामिल थे। बदमाशों को पकड़ने की इनकी भूमिका खास रही।

पुलिस-बदमाशों के बीच फायरिंग
बदमाशों और कर्नाटक-राजस्थान पुलिस का बेगूं-रावतभाटा रोड पर श्रीनगर तिराहे के पास आमना-सामना हुआ। फायरिंग भी हुई। उदयपुर के कांस्टेबल डालाराम ने बदमाशों पर गोलियां चलाईं। पुलिस व बदमाशों के बीच ठुकराई चौराहे से श्रीनगर तिराहे तक 3 किमी रास्ते में फायरिंग होती रही। बदमाशों की कार मोड पर करीब 50 फीट उछलकर क्षतिग्रस्त हो गई। फिर पुलिस ने घेराबंदी कर चारों बदमाशों को पकड़ लिया। उनके पास से 3.90 किलो सोना व 13 किलो चांदी से भरा बेग बरामद किया है।












Click it and Unblock the Notifications