Rajasthan: राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान के उदयपुर में राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को गोली मार दी गई है। उदयपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी दिग्विजय को गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर रूप से घायल भंवर सिंह को पुलिस अस्पताल में भर्ती करवाया है। गोली मारने वाले शख्स को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुरानी दुश्मनी की आशंका
स्थानीय लोगों के मुताबिक पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि, इसपर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह गोली उस समय मारी गई है जब उदयपुर के बीएन संस्थान परिसर में राजपूत करणी सेना की मीटिंग हो रही थी। वहां मौजूद लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई भी की।













Click it and Unblock the Notifications