Kailash Chandra Bishnoi IPS : राजस्थान पुलिस DIG कैलाश चंद्र बिश्नोई की FB पर बनी फर्जी आईडी
उदयपुर। राजस्थान में साइबर अपराध का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने राजस्थान कैडर के आईपीएस कैलाश चंद्र बिश्नोई को नहीं बख्शा है। राजस्थान के उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में DIG पद कार्यरत कैलाश चंद्र बिश्नोई के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली गई।


साथ ही DIG कैलाश चंद्र बिश्नोई ने अपनी अधिकृत फेसबुक आईडी यह जानकारी भी शेयर की है। DIG कैलाश चंद्र बिश्नोई ने बताया कि आज सुबह उनके नाम से बनी फेक आईडी से परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। मामला जानकारी में आते ही उदयपुर से शिकायत कर उस फेक आईडी को तुरंत बंद करवा दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications