पाक बार्डर पार कर उदयपुर तक पहुंची टिड्डी, राजस्थान सीएम ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

उदयपुर। पाकिस्तान की ओर से आ रहीं टिड्डियां अब तक तो राजस्थान के सरहदी जिलों में नुकसान पहुंचा रही थी, मगर अब यह खतरा प्रदेश के आधा दर्जन जिलों को पार करके लेकसिटी उदयपुर तक पहुंच गया है। उदयपुर के कोटड़ा इलाके में टिड्डी दल देख लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। कोटड़ा में बुधवार शाम के बाद से कई जगहों पर टिड्डी दल दिखाई दिया है।

cm gehlot pm modi

इधर, राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी प्रदेश में पिछले छह माह से फसलों को नुकसान पहुंचा रहे टिड्डी दल को चिं​ता जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है। सीएम गहलोत ने पत्र में पीएम मोदी से आग्रह किया है कि केन्द्र सरकार पाकिस्तान व अन्य पड़ोसी देशों से तालमेल बैठाकर टिड्डी दल के हमलों का नियंत्रित करें। ये देश गंभीर कदम उठाएंगे तभी टिड्डी दल को राजस्थान में फैलने से रोका जा सकता है।

बता दें कि पाकिस्तान सीमा से लगते राजस्थान और गुजरात के छह 274 गांव टिड्डी दल की चपेट में हैं। यहां पर खेत-खलियानों में टिड्डियों के कारण जैसलमेर-बाड़मेर समेत अन्य जिलों में किसानों को करीब 400 करोड़ के नुकसान का अनुमान है। ​बीते छह माह से बॉर्डर पार से टिड्डियां राजस्थान में आ रही हैं, मगर सरकार इन्हें रोकने में नाकाम हो रही है। टिड्डियां पहले खरीफ और रबी की फसलों को चट कर रही हैं। राजस्थान गुजरात के 11 जिलों में पाक के बलूचिस्तान से आए टिड्डी दल ने सबसे ज्यादा नुकसान बाड़मेर व जैसलमेर के किसानों की फसलों को पहुंचाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+