Rajasthan: मेवाड़ में पीएम मोदी की चुनावी सभा, सड़क मार्ग से तय करेंगे 36 KM का सफर

PM Modi Rally Rajasthan: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में आज पीएम नरेंद्र मोदी मेवाड़ में चुनावी सभा को सम्‍बोधित करेंगे।

PM Modi in Udaipur: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में गुरुवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उदयपुर आएंगे। पीएम मोदी उदयपुर के बलीचा में नई कृषि उपज मंडी परिसर में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

राजस्‍थान के मेवाड़ अंचल में प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी सभा को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन, पुलिस व भाजपा कार्यकर्ता दिनभर तैयारियों में जुटे रहे। सभा स्‍थल की तैयारियां भाजपा संभाल रही है जबकि सुरक्षा व अन्‍य व्‍यवस्‍थाएं जिला प्रशासन के पास है।

Narendra Modi election rally in Mewar Udaipur

बता दें कि पीएम मोदी शाम करीब छह बजे उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद करीब 36 किलोमीटर का सफर सड़क मार्ग से तय करके सभा स्‍थल तक आएंगे। पुलिस व प्रशासन के सामने सड़क मार्ग से पीएम मोदी के सुरक्षित सफर की चुनौती है।

भाजपा के प्रदेश के महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने बताया कि मेवाड़ में पीएम मोदी की सभा के लिए उदयपुर की सभी आठ विधानसभा सीटों से भाजपा प्रत्‍याशियों को उनके क्षेत्र और संभाल के बड़े नेताओं को सभी जिलों से कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्‍या में अपने साथ लेकर आने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+