कोरोना महामारी के बीच नारायण सेवा संस्थान ने फिर शुरू किया निशुल्क उपचार
उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान (एनएसएस) ने कोविड- 19 के कारण अस्पतालों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए उदयपुर में दिव्यांग लोगों के लिए निशुल्क उपचार की सुविधा फिर से शुरू कर दी है।

संस्थान में हाल ही चित्तौड़गढ़ के मरीज दुर्गा कुमार ने अपने पैर के संक्रमण का और दिव्यांग शंकर भानेज ने अपनी पुरानी बीमारी का निशुल्क उपचार हासिल किया। नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि लॉकडाउन से पहले हम प्रतिदिन 80-90 मरीजों का ऑपरेशन करते थे, लेकिन अब जबकि हमने फिर से इलाज शुरू किया है तो हर दिन 6 से 7 मरीजों के इलाज कर पा रहे हैं।
कोरोना महामारी के कारण हम सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखते हुए उचित सावधानियों के साथ अधिक से अधिक लोगों की मदद करने का प्रयास कर रहे हैं। हम जरूरतमंद छात्रों को भी आमंत्रित कर रहे हैं और उनसे नारायण सेवा संस्थान में मुफ्त कौशल विकास पाठ्यक्रम में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। संस्थान के डॉ अंकित चैहान ने कहा कि जन्मजात दिव्यांगों की मानसिक स्थिति को देखते हुए उनकी ऑपरेशन से पहले और बाद में अच्छी तरह से देखभाल करना महत्वपूर्ण है। अनलॉक से पहले जिन रोगियों का ऑपरेशन किया गया था, उन्हें वेबिनार के माध्यम से फिजियोथेरेपी संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया था।
लॉकडाउन के कारण संस्थान में 3430 ऑपरेशन रद्द किए गए थे, लेकिन प्रति दिन केस का अनुमान 60-70 से अधिक था। जिन रोगियों के ऑपरेशन टाले गए, उनमें अधिकांश रोगियों के मामले में जन्मजात दिव्यांगता के कारण इलाज करना जरूरी था, पर कृत्रिम अंग, कैलीपर्स, व्हीलचेयर और ट्राइसाइकल की उनकी जरूरतों को देखते हुए इलाज को स्थगित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications