Udaipur Mob Lynching: वीडियो में देखें बेकाबू भीड़ ने कैसे एक शख्स पर बरपाया कहर, जानें उसका कसूर
उदयपुर। अलवर मॉब लिंचिंग के मामले में देशभर में बदनाम हुए राजस्थान में भीड़ तंत्र की एक और शर्मनाक घटना सामने आई है। इस बार का मामला उदयपुर का है। यहां एक शख्स को भीड़ ने इस कदर पीटा कि वह जिंदगी और मौत के बीच जूझने का मजबूर हो गया। पूरी घटना को किसी मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल में खूब वायरल हो रहा है।

हुआ यह था कि राजस्थान के उदयपुर के सविना थाना क्षेत्र स्थित कृषि मंडी इलाके में शनिवार सुबह एक किन्नर किसी बच्चे का दुलार रहा था। इसी दौरान लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया और उसकी धुनाई शुरू कर दी। देखते ही देखते भीड़ एकत्रित हो गई और हर कोई उसकी पिटाई करने लगा। वह डरकर मारे भागा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा।
इस बीच किसी ने पुलिस को इत्तला कर दी। मॉब लिंचिंग की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उसे भीड़ से छुड़वाकर स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचा। जहां उसका इलाज करवाया। बाद में उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान कई लोग थाने भी पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को समझाइश कर रवाना किया।












Click it and Unblock the Notifications