Udaipur से 'कौन बनेगा करोड़पति' में पहुंचीं Saroj Sisodia , क्यों रहना पड़ा इन्हें पति-बच्चों से अलग?
उदयपुर। महानायक अमिताभ बच्चन का बेहद पॉपुलर टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) का 11वां सीजन शुरू हो गया है। भारत में करोड़ों लोगों का 'कौन बनेगा करोड़पति' में भाग्य आजमाने का ख्वाब रहता है। इस शो का हिस्सा बनने वाले प्रतिभागियों के बारे में जानने भी हर कोई खासी दिलचस्पी दिखाता है। इस बार केबीसी की हॉट सीट पर राजस्थान की सरोज सिसोदिया भी पहुंची है। आईए जानते हैं कौन है सरोज सिसोदिया।

केबीसी सीजन11 में पहुंचने वाली सरोज सिसोदिया मूलरूप से भीलवाड़ा के सुभाष नगर की रहने वाली हैं। उदयपुर के महेन्द्र सिंह भाटी के साथ इनकी शादी हुई है। वर्तमान में इनका परिवार उदयपुर के सेक्टर 14 में रहता है। मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार एक समय ऐसा भी आया था जब सरोज को पढ़ाई के लिए अपने पति व बच्चों से अलग रहना पड़ा।
हिंदी में एमए, एमएड तक पढ़ी लिखी 35 वर्षीय सरोज उदयपुर के सेंट एंथोनी सीनियर सेकंडरी स्कूल बलीचा जीवनतारा में करीब पांच साल से शिक्षिका हैं। स्कूल प्रिंसिपल विलियम डिसूजा की मानें तो कौन बनेगा करोड़पति टीवी शो में सरोज का पहुंचना गौरव की बात है। केबीसी के इस सीजन के लिए 3.25 करोड़ रजिस्ट्रेशन हुए थे, जिनमें से 130 लोगों को चुना गया है। हिंदी में एमए, एमएड सरोज का चयन केबीसी के चार पड़ाव पार करने के बाद हुआ है।

सरोज सिसोदिया का परिवार
केबीसी की हॉट सीट पर पहुंची उदयपुर के सरोज सिसोदिया के पति महेन्द्र सिंह भाटी बिजनेसमैन हैं। छोटा बेटा आदित्य 11 साल का है। बेटी आहना 16 साल की है। सरोज को केबीसी में देखते ही परिवार, रिश्तेदार और उनके मिलने वालों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। फिलहाल सरोज ने केबीसी के प्रोटोकॉल के कारण कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। मंगलवार को प्रसारित हुए कौन बनेगा करोड़पति के एपिसोड में सरोज ने यह उपलब्धि हासिल की है। इसके टॉप-10 प्रतिभागियों में सरोज सिसोदिया भी दिखाई दीं। अब आगे के एपिसोड में वह अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब देती नजर आएंगी।
Hotseat contestant Saroj Sisodia is confident about her chances on the hotseat. How far will she go in the game? Find out on #KBC, tonight at 9 PM@SrBachchan pic.twitter.com/NAtK87rm9g
— Sony TV (@SonyTV) August 21, 2019












Click it and Unblock the Notifications