karani singh jasol : मेहरानगढ़ म्यूजिकल ट्रस्ट निदेशक करणी सिंह जसोल कार खाई में गिरने से जिंदा जले
उदयपुर, 4 अप्रैल। राजस्थान के मेहरानगढ़ म्यूजिकल ट्रस्ट के निदेशक करणी सिंह जसोल की सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क हादसा सोमवार सुबह करीब छह बजे राजस्थान के उदयपुर जिले के सायरा पुलिस थाना इलाके में राणकपुर घाट सेक्शन में हुआ।

कार 100 फीट गहरी खाई में गिर गई
उनकी कार असंतुलित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इसके बाद कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार मेहरानगढ़ म्यूजिकल ट्रस्ट के निदेशक करणीसिंह जसोल की जिंदा जल गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सादड़ी व सायरा थाना पुलिस ने आस-पास के लोगों की मदद से जसोल का शव कार से बाहर निकलवाया। शव जल चुका था।

जसोल रविवार को अकेले ही राणकपुर आए थे
सायरा पुलिस थानाधिकारी उम्मेदीलाल ने बताया कि राणकपुर के महारानी बाग में जोधपुर के मेहरानगढ़ दुर्ग में रहने वाले 49 वर्षीय मेहरानगढ़ म्यूजिकल ट्रस्ट के निदेशक करणी सिंह जसोल पुत्र नाहर सिंह जसोल रविवार को अकेले ही राणकपुर आए थे।

जसोल महारानी बाग होटल में रुके
जसोल महारानी बाग होटल में रुके। सोमवार सुबह होटल से करीब छह बजे वे रूपम माता मंदिर के दर्शन के लिए कार लेकर निकले। राणकपुर घाटे सेक्शन में झाला की छतरी के निकट उनकी कार असंतुलित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। गिरते समय कार में आग लग गई जिसमें वे जिंदा जल गए।

जलने से कंकाल हो चुकी जसोल की बॉडी को निकाला
मीडिया से बातचीत में वनविभाग के झाला की छतरी चौकी के निकट तैनात गार्ड नारायण सिंह ने बताया कि सुबह उन्होंने कार खाई में गिरते देखी। तुरंत नगर पालिका सादड़ी के नरेन्द्र हर्ष को हादसे की सूचना दी तो उन्होंने दमकल मौके पर भेजी जिसने कार में लगी आग को बुझाया। मौके पर पहुंचे रेस्क्यू टीम संयोजक जितेन्द्र सिंह राठौड़ एवं उनकी टीम ने कार में जलने से कंकाल हो चुकी जसोल की बॉडी को निकाला।












Click it and Unblock the Notifications