भारत में ओमिक्रॉन से पहली मौत उदयपुर के शख्स की, स्वास्थ्य मंत्रालय ने की पुष्टि

उदयपुर, 5 जनवरी। कोरोना वायरस के नए वैरियंट ओमिक्रॉन से भारत में पहली मौत राजस्‍थान के उदयपुर में हुई। उदयपुर के लक्ष्मी नारायण नगर निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग की 25 दिसम्बर को ओमिक्रॉन रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बीते शुक्रवार को उनकी मौत हो गई थी।

India records first death due to Omicron in Udaipur rajasthan

उस वक्‍त उदयपुर के सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने कहा था कि बुजुर्ग की मौत पोस्ट कोविड निमोनिया से हुई है। अब मामले में स्पष्ट हो चुका है कि बुजुर्ग की मौत ओमिक्रॉन से हुई थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि मरने वाले शख्स बुजुर्ग थे और उनकी मौत ओमिक्रॉन की वजह से हुई है। वे ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+