Rajasthan : उदयपुर के एक घर में पति-पत्नी व चार बेटों के शव, हत्या व सामूहिक आत्महत्या में उलझी पहेली
राजस्थान के उदयपुर के गांव गोल नेड़ी में पति-पत्नी व चार बच्चों के शव मिले
राजस्थान के उदयपुर जिले के गोगुंदा पुलिस थाना इलाके में सोमवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक ही परिवार के छह लोगों की रहस्यमयी ढंग से मौत हो गई। उदयपुर के गोगुन्दा पुलिस थाना झाड़ोली के गोल नेड़ी गांव में प्रकाश गमेती के घर में उसके परिवार के सभी सदस्य अचेत अवस्था में पड़े मिले। सभी की मौत हो चुकी है। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

दरअसल, सोमवार सुबह पड़ोसियों ने प्रकाश के घर के बाहर कोई हलचल नहीं देखी। अनहोनी की आशंका में पड़ोसियों ने घर के अंदर झांककर देखा तो पता चला कि छह सदस्य घर में अचेत अवस्था में पड़े हैं। इनके पत्नी, चार बच्चे व खुद प्रकाश शामिल था।
झाड़ोली सरपंच ने बताया कि वे सुबह ग्राम पंचायत आए तो ग्रामीणों ने उनको छह लोगों की मौत के बारे में बताया। गोगुंदा पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने शवों को मुर्दाघर में रखवाया। घर में प्रकाश पुत्र सोहनलाल , उसकी पत्नी दुर्गा बाई, उसका बड़ा बेटा गणेश व तीन छोटे बेटे फांसी के फंदे पर लटके मिले है।
पुलिस की शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि इन्होंने या तो सामूहिक आत्महत्या की है या किसी ने पांच सदस्यों को मारकर एक ने आत्महत्या कर ली। वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच में चल सकेगा।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications