Udaipur : डीजे पर नाच रहे दूल्हे की मौत, दो बहनों का भाई का इकलौता भाई था विनोद
उदयपुर, 18 मई। राजस्थान के उदयपुर में हर किसी को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर दूल्हे की मौत हो गई। वो डीजे पर नाच रहा था और परिजनों व रिश्तेदारों की आंखों के सामने सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। बता दें कि उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे 48 पर टीडी के बोरीकुआं-गोज्या गांव में 25 वर्षीय विनोद मेघवाल की शादी तैयारियां चल रही थी। मंगलवार को घर पर चल रहे मांगलिक कार्यक्रम में दूल्हा डीजे पर दोस्तों के साथ नाच रहा था।

इसी दौरान घर के सामने हाइवे पर टैंकर पलट गया। दूल्हा विनोद मेघवाल टैंकर के केबिन में फंसे ड्राइवर और सहायक की मदद के लिए दौड़ा। विनोद दोनों को निकाल ही रहा था कि तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मारी दी और उसे रौंदता चला गया। विनोद की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद विनोद के घर खुशियों के बीच मातम छा गया। विनोद ने दोस्तों और रिश्तेदारों की आंख के सामने दम तोड़ दिया। कोई उसे चाहकर भी नहीं बचा पाया। हादसे के बाद परिजन उग्र हो गए और शव को हाईवे पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। एक्सीडेंट में दूल्हे की मौत सूचना पर पहुंची टीडी थाना पुलिस ने लोगों समझा कर मामले को शांत करवाने की पूरी कोशिश की।

पुलिस ने मृतक का शव टीडी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम करवाया। विनोद की शादी ऋषभदेव के थापडावाड़ी निवासी मनीषा से होनी थी। दोनों परिवारों में खुशियों का माहौल चंद मिनटों में मातम में बदल गया। विनोद उदयपुर के एक निजी कॉलेज का स्टूडेंट था। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। पिता मजदूरी करते हैं। विनोद की एक बहन की शादी हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications