उदयपुर में बुजुर्ग दंपती का मर्डर : कपड़े धोने के डंडे से पति का सिर फोड़ा, पत्नी की गला दबाकर हत्या

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर के फलासिया क्षेत्र के कोल्यारी कस्बे में दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर एक बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी गई। दोनों अपने घर में अकेले में रहते थे। वारदात को अंजाम दिए जाने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। मृतकों की शिनाख्त 68 वर्षीय देवीलाल व 64 वर्षीय पुष्पा देवी के रूप में हुई है। हत्या की सूचना पाकर उदयपुर एसपी डॉ. राजीव पचार समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले के खुलासे के लिए विशेष टीम का गठन किया।

Devi Lal and his wife Pushpa Murder in Koliari town of Falsia Udaipur

पुलिस के अनुसार देवीलाल व पुष्पा देवी के कोई संतान नहीं थी। वे दोनों किराना की दुकान चलाने के साथ-साथ रुपए ब्याज पर देने का भी काम करते हैं। देवीलाल की मौत सिर में कपड़े धोने वाले डंडे की चोट से हुई जबकि पुष्पा देवी को गला दबाकर मारा गया है।

शनिवार सुबह जब काफी देर तक पति-पत्नी घर के बाहर नहीं निकले तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद अंदर गए तो दोनों की लाश पड़ी हुई थी। इसके बाद डबल मर्डर की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में दोनों के शवों को रखवाया।

Devi Lal and his wife Pushpa Murder in Koliari town of Falsia Udaipur

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे हैं, क्योंकि छत का दरवाजा खुला था, जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मेन गेट के बाहर निकले हैं। बदमाशों की संख्या भी दो से ज्यादा होने की आशंका है। घर का सामान बिखरा हुआ है। ऐसे में लूट की मंशा से ही वारदात को अंजाम देने का शक है। पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+