दीप्ति माहेश्वरी MLA की जीवनी, जानिए कौन हैं राजसमंद की नई विधायक Deepti Kiran Maheshwari?
राजसमंद, 2 मई। राजस्थान विधानसभा की सहाड़ा, राजसमंद और सुजानगढ़ के उपचुनाव में मतों की गणना आज 2 मई को की गई। राजस्थान उपचुनाव 2021 में राजसमंद सीट का अंतिम नतीजा घोषित कर दिया गया है। राजस्थान के उदयपुर संभाग की राजसमंद सीट पर लोगों को दीप्ति माहेश्वरी के रूप में नया विधायक मिला है। दीप्ति की जीत घोषित होते ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई।

भाजपा की दीप्ति ने कांग्रेस के तनसुख बोहरा को हराया
बता दें कि भाजपा प्रत्याशी दीप्ति किरण माहेश्वरी ने राजसमंद उपचुनाव 2021 में कांग्रेस के तरसुख बोहरा को हराया। उपचुनाव में भाजपा इस सीट पर कब्जा बरकरार रखने में सफल रही है। यहां पर दीप्ति ने 5310 मतों से जीत हासिल की है।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी की जीवनी
दीप्ति माहेश्वरी की पहचान अब तक को सिर्फ पूर्व दिग्गज भाजपा नेत्र किरण माहेश्वरी व सीए सत्यनारायण माहेश्वरी की बेटी के तौर पर होती आ रही थी, मगर अब दीप्ति माहेश्वरी राजसमंद सीट से भाजपा की विधायक भी हैं। ये मूलरूप से पड़ोसी जिले उदयपुर की रहने वाली हैं। उदयपुर मुमल ग्रुप में इनकी शादी हुई है। दीप्ति माहेश्वरी के एक भाई है।
मां ज्यादा अंतर से जीती थीं
भाजपा की दिग्गज नेता रहीं किरण माहेश्वरी उदयपुर से सांसद व राजसमंद से राजस्थान विधानसभा 2008, 2013 व 2018 जीतकर तीन बार विधायक रह चुकी हैं। पिछले बार किरण माहेश्वरी 24 हजार से ज्यादा वोटों से जीती थीं। इस बार बेटी भी जीत गई, मगर मां के जीतने वोटों के अंतर से नहीं। किरण माहेश्वरी का नवंबर 2020 में कोरोना की वजह से निधन हो गया था।
दीप्ति माहेश्वरी विधायक राजसमंद राजस्थान
दीप्ति किरण माहेश्वरी के राजसमंद उपचुनाव 2021 जीतते ही उन्हें शुभकामनाएं मिलनी शुरू हो गई। राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने ट्विटर पर लिखा कि राजसमंद से भाजपा प्रत्याशी दीप्ति माहेश्वरी को विजयी होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा है आप आमजन के साथ मिलकर पूरी निष्ठा एवं लगन से कार्य करते हुए राजसमंद के विकास रथ को आगे बढ़ाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications