Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लग्जरी लाइफ जीती है ACB के शिकंजे में आईं राजस्थान की महिला अधिकारी भारती राज, देखें तस्वीरें

उदयपुर। राजस्थान में इन दिनों एक महिला अफसर सुर्खियों में है। नाम है भारती राज। इनका अकूत पर संपत्ति पर 'राज' है। ये जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (टीएडी) उदयपुर में वित्तीय सलाहकार हैं। लग्जरी लाइफ जीती हैं। विदेशों की यात्राएं करती हैं। बेशकीमती ज्वेलरी की शौकीन हैं। जीने का ये अंदाज ही इन्हें एसीबी के शिकंजे तक ले आया।

आदिवासियों का भला किया या नहीं, होगी जांच

आदिवासियों का भला किया या नहीं, होगी जांच

ट्राइबल एरिया डवलपमेंट डिपार्टमेंट (टीएडी) के जरिए इन्होंने आदिवासियों का भला किया या नहीं। ये जांच का विषय है, मगर खुद के पास बंगला-गाड़ी और बैंक बैलेंस में कोई कमी नहीं आने दी। अब मामला एसीबी तक पहुंच चुका है तो इस शान-ओ-शौकत के पीछे की हकीकत परत-दर-परत खुलने की उम्मीद है।

जानिए क्या है पूरा मामला

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, आय से अधिक संपत्ति के मामले में राजस्थान एसीबी जयपुर मुख्यालय की इंटेलीजेंस शाखा और उदयपुर एसीबी टीम ने बुधवार को भारती राज के कार्यालय और घर समेत कई जगहों पर कार्रवाई की। उदयपुर के पॉश इलाके में स्थित भारती राज के निवास स्थल 63 नवरत्न कॉम्पलेक्स में कार्रवाई के दौरान बैंक खाते में 1.03 कराेड़ रुपए, भुवाणा स्कीम में 500 वर्गगज भूखंड, घर पर एक करोड़ से ज्यादा नकदी, पीछोला झील के पास तीन मंजिल होटल, बीकानेर बीछवाल रिको इंडस्ट्रियल एरिया में दो शोरूम, आई20 कार, स्कूटी, विभिन्न बैंकों में स्वयं के नाम से एफडी, नकद के रूप में एक करोड़ तीन लाख 64 हजार 33 रुपए मिले। चार लॉकर आदि मिले हैं।

10 साल में 21 देशों की यात्रा

10 साल में 21 देशों की यात्रा

एसीबी की कार्रवाई में यह भी पता चला कि भारती राज ने पिछले दस साल में करीब 21 देशों की विदेश यात्राएं कर चुकी हैं। इनमें फ्रांस, स्विट्जरलैंड, इटली, हॉलैड, जापान, न्यूजीलैंड आदि शामिल हैं। विदेश यात्राओं पर करीब 20 लाख रुपए खर्च किए जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा गुरुवार को भारती राज का केनरा बैंक का लॉकर खोला गया तो उसमें करीब 30 लाख रुपए की डायमंड व गोल्ड ज्वैलरी मिली है।

क्या है जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग

क्या है जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग

राजस्थान में उदयपुर जिला जनजाति बाहुल्य है। जनजाति के लोगों के उत्थान के लिए केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से कई योजनाएं संचालित हो रही हैं, जिनमें करोड़ों रुपयों की राशि आती है। उदयपुर जिला मुख्यालय पर जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग संचालित है। उसी में भारती राज​ वित्तीय सलाहकार के पद पर लम्बे समय से कार्यरत है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+