राजस्थान: उदयपुर में 2 करोड़ की लूट, बुजुर्ग को बंधक बनाकर 1 किलो सोना, 10 किलो चांदी ले गए बदमाश
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में कानोड़ा कस्बे में एक नगर सेठ के घर से करीब 2 करोड़ की लूट का मामला सामने आया है। देर रात बदमाशों ने बुजुर्ग को बंधक बनाकर 16 लाख रुपए नकद, एक किलो सोना और 40 किलो चांदी पर हाथ साफ कर दिया।

पूरी वारदात उदयपुर जिले के कानोड़ा कस्बे की बताई जा रही है। जहां देर रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया और 2 करोड़ की लूट को अंजाम दे फरार हो गए। देर रात चोर एक बुजुर्ग के मकान में लूटपाट के इरादे से घुसे और बुजुर्ग को बंधक बनाकर 2 करोड़ की लूट को अंजाम दिया।
बदमाशों ने वारदात से पहले बुजु्र्ग के हाथ-पैर और मुंह बांध दिया। लूट को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने बुजुर्ग को मरा हुआ समझकर भाग गए। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications