नोएडा: बैंक के गार्ड की हत्या कर 50 लाख लूटने वाले दो बावरिया गिरफ्तार

Noida News नोएडा। एक साल पहले गोंडा और प्रतापगढ़ में दो अलग-अलग बैंकों में दो सुरक्षा गार्ड की हत्या और 50 लाख रुपये लूटने के आरोपित बावरिया गिरोह के दो बदमाशों को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार किया कर 75 हजार रूपये की नकदी तमंचा और बैंक की पर्ची बरामद की है।

two criminals arrested for robbing 50 lakhs of bankers by killing guards in Noida

ढाई लाख का इनाम घोषित किया था डीजीपी ने
गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बावरिया गैंग का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह ने 2017 में गोंडा और प्रतापगढ़ के बैंकों में हुई डकैती और एक गार्ड की हत्या के मामले में दो बावरिया गिरोह के बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बदमाशों ने स्वीकार किया है कि इलाहाबाद बैंक में 50 लाख की डकैती के दौरान एक गार्ड की लूट का विरोध करने पर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से पुलिस इनके पीछे लगी हुई थी। लूट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। प्रदेश के डीजीपी ने इस घटना का खुलासा करने वाली टीम को ढाई लाख रूपये का इनाम देने की घोषणा की थी। वहीं दूसरी ओर बैंक के अधिकारियों ने भी बैक की तरफ से ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

बैंक लूट में 6 बदमाश थे शामिल
डकैती की इस पूरी घटना को बावरिया गैंग के 6 लोगों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से अवैध तमंचा लूटे हुए 75 हजार रुपए डकैती में प्रयोग की गई बाइक बरामद की है। एसएसपी वैभव कृष्ण के मुताबिक यह गैंग दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश आदि कई राज्यों में घटनाएं कर चुका है। ग्रेटर नोएडा में इन्होंने बाइक लूट की थी। पुलिस का कहना है कि इस गैंग के दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+