ममता बनर्जी के चाणक्य कहे जाने वाले मुकुल रॉय ने थामा BJP का हाथ, अमित शाह की मुलाकात

नई दिल्लीः ममता बनर्जी के चाणक्य कहे जाने वाले मुकुल रॉय ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा में इसको लेकर खुशी की लहर है। कहा जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह काफी समय से मुकुल रॉय के संपर्क में थे। मुकुल रॉय के भाजपा में शामिल होने पर रविशंकर प्रसाद ने खुशी जताई है।

TMC leader Mukul Roy joins BJP big blow for Mamata Banerjee

शुक्रवार को शाम को मुकुल रॉय ने भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता और केंद्रिय मंत्री रवि शंकर प्रसाद और विजयवर्गीय की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद मुकुल रॉय ने भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात की।

वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय ने इस महीने टीएमसी से इस्तीफा देने की धोषणा की थी, घोषणा के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी पार्टी की अध्यक्षा ममता बनर्जी ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया था।

कल यानि गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेशनल सेक्रेटरी राहुल सिन्हा ने बताया था कि ''मुकुल रॉय के शामिल होने के बारे में प्रक्रिया चल रही है। राज्य के नेताओं और यूनिट से बात करने के बाद ही मुमकिन है कि सेंट्रल लीडरशिप कोई फैसला ले।''

यह भी पढ़ें- महिला सुरक्षा: QR कोड से दिल्ली पुलिस ऑटो को करेगी ट्रैक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+