Tikamgarh News: एक्सीलेंस स्कूल के टीचरो डांस का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने कारण बताओ नोटिस किया जारी
संवाद सूत्र ब्रजेश रजक सागर मध्यप्रदेश
Tikamgarh News: टीकमगढ़ के सरकारी एक्सीलेंस स्कूल में फिल्मी गानों पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जमकर ठुमके लगाए हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल में पदस्थ शिक्षकों का प्रमोशन हुआ था। जिसके उपलक्ष्य में पार्टी का आयोजन किया गया था जिसमे स्टाफ द्वारा जमकर डांस किया गया।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य सुनील श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

दरअसल यह वीडियो टीकमगढ नगर के सरकारी एक्सीलेंस हायर सैकंडरी स्कूल का बताया जा रहा हैं। जिसमें स्कूल के प्राचार्य , शिक्षक व शिक्षिकायें स्कूल कैम्पस में ही फिल्मी गानों पर जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे है। यह पूरा मामला प्रमोशन पार्टी का था, जिसमे नगर के शासकीय एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य सुनील श्रीवास्तव व दो अन्य शिक्षकों को शासन द्वारा प्रोमोशन दिया गया था। जिसका जश्न मनाने ये सारे शिक्षक व शिक्षिकाये स्कूल में ड्यूटी टाइम में पार्टी कर रहे थे। स्कूल परिसर में ही स्पीकर पर फिल्मी गाने बजाकर 'तेरे आंख्या का यो काजल' और 'मैं निकला गड्डी लेके एक मोड़ आया' जैसे फिल्मी गानों पर जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे है।
इस वीडियो वायरल होने पर स्कूली शिक्षा विभाग की भी जमकर फजीहत हुई। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्य सुनील श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसमे इस डांस को शर्मिंदगी भरा बताया गया। इस मामले मे टीकमगढ़ एस डी एम का कहना है कि जांच उपरांत दोषियों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications