Tikamgarh: तेंदुए के पिंजरे में बंदर कैद, देखने उमड़ी भीड़, शहर को आतंक से मिली मुक्ति
टीकमगढ़ में जतारा नगर पालिका इलाके में एक बंदर को पन्ना टाइगर रिजर्व में तेंदुआ के पिंजरे में रखकर शहर में घुमाया गया, इसे देखने के लिए शहर के लोग घरों से बाहर निकल आए। दरअसल इस बंदर ने यहां आतंक मचा रखा था।

Madhya Pradesh के टीकमगढ़ जिले के जतारा में बीते कई दिनों से एक बंदर (लंगूर) का आतंक बना हुआ था। उसने सौ से अधिक लोगों को काटकर घायल भी कर दिया। आतंक से निजात दिलाने नगर पालिका को दिल्ली से एक्सपर्ट की टीम को बुलाना पड़ा, तब जाकर लंगूर को काबू में किया जा सका।

वन विभाग टीकमगढ़ को नगर पालिका ने पिंजरे में बंद एक काले मुंह का बंदर (लंगूर) सौंपा है। यह बंदर काफी खतरनाक है। बंदर को पकड़ने के लिए दिल्ली से एक्सपर्ट लोगों की एक टीम अलग से बुलाई गई थी। टीम ने काफी मशक्कत के बाद इस बंदर को छतों पर घेरकर काबू में किया है। यह बंदर कई घंटों तक टीम को छकाता रहा। इसने टीम के लोगों सहित आम लोगों पर हमला भी किया, आखिरकार यह बंदर टीम के काबू में आ ही गया।
पन्ना टाइगर रिजर्व के पिंजरे में किया कैद

Recommended Video

टीकमगढ़ः 80 लोगों को घायल करने वाले बंदर को पकड़ने दिल्ली से आई स्पेशल टीम..
नगर पालिका जतारा के पास बंदर को पकड़ने के लिए कोई खास इंतजाम नहीं थे। लोगों की शिकायत पर बंदर को पकड़ने के लिए कई तरह से प्रयास किए गए, लेकिन बंदर काबू में नहीं आया। इस दौरान वह रोजाना दर्जनों लोगों को अपना शिकार बनाता रहा। लोग बंदर के काटने के बाद लगातार इंजेक्शन लगवाने व इलाज कराने अस्पताल पहुंच रहे थे, जिसके बाद दिल्ली से टीम बुलाई और पन्ना टाइगर रिजर्व से विशेष पिंजरा बुलवाया, तभी कहीं जाकर यह बंदर काबू में आ सका।












Click it and Unblock the Notifications