Tikamgarh: सामान्य सीट पर SC/OBC वर्ग का वोटर बिगाड़ देता है गणित, 2013 से BJP काबिज

मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ विधानसभा क्रमांक (43) सामान्य सीट है। यहां से फिलहाल भाजपा के राकेश गिरी गोस्वामी विधायक हैं। इस सीट पर एक साथ 10 साल से ज्यादा कोई भी ​व्यक्ति एक साथ विधायक नहीं बना। यहां एससी और ओबीसी चुनावी गणित बनाते-बिगाड़ते रहे हैं।

tikamgarh

भाजपा ने मप्र के बुंदेलखंड की विधानसभा सीटों पर विशेष फोकस करके रखा है। इलाके में प्रदेश का सबसे ज्यादा एससी और ओबीसी वोटर मौजूद है। बात करें टीकमगढ़ सीट की तो इस सामान्य सीट पर बीते 10 साल से भाजपा के विधायक काबिज हैं। वर्तमान में राकेश गिरी गोस्वामी यहां का विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इधर सीट का रिकॉर्ड रहा है कि यहां पर 1962 के बाद से केवल कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी ही जीतते आ रहे हैं। केवल एक दफा ही निर्दलीय जीत सके थे।

सपा-बसपा वोट काटते हैं
बता दें कि टीकमगढ़ जिला यूपी से सटा हुआ इलाका है। इस कारण यहां यूपी की समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का खासा दखल है। हालांकि टीकमगढ़ से कभी क्षेत्रिय दल जीत तो नहीं सके, लेकिन तीसरे और चौथे नंबर पर आते हैं। कांग्रेस-भाजपा का वोटों का गणित बनाने और बिगाड़ने में इनका अहम रोल रहता है।

टीकमगढ़ विधानसभा सीट (सामान्य)
कुल वोटर टीकमगढ़ विधानसभा - 200882
पुरुष मतदाता- 106108
म​हिला मतदाता- 94719

विधानसभा चुनाव 2018 का परिणाम
राकेश गिरी भाजपा जीते 66958
यादवेंद्र सिंह कांग्रेस हारे 62783
जीत का अंतर 4,175

मप्र की टीकमगढ़ विधानसभा से अब तक जीते विधायक
1951: कृष्णकांत, किसान मजदूर प्रजा पार्टी/ रिल्ली, सोशलिस्ट पार्टी
1957: रामकृष्ण, कांग्रेस
1962: ज्ञानेंद्र सिंहदेव, निर्दलीय
1967: ज्ञानेंद्र सिंहदेव, कांग्रेस
1972: सरदार सिंह, कांग्रेस
1977: मगनलाल गोयल, जनता पार्टी
1980: सरदार सिंह, कांग्रेस
1985: यादवेंद्र सिंह, कांग्रेस
1990: मगनलाल गोयल, भाजपा
1993: यादवेंद्र सिंह, कांग्रेस
1998: मगनलाल गोयल, भाजपा
2003: अखंड प्रताप सिंह, भाजपा
2008: यादवेंद्र सिंह, कांग्रेस
2013: कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, भाजपा
2018: राकेश गिरी, भाजपा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+