मध्य प्रदेश में शराब माफिया ने पांच पत्रकारों को पी​टा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

टीकमगढ़, 11 अप्रैल। शराब माफिया ने पांच पत्रकारों पर हमला किया है। ये पत्रकार अवैध शराब बिक्री की खबर को कवर करने के लिए गए थे। वापसी में इनके साथ मारपीट हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

tikamgarh

मामला मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के गांव बूदोर का है। यहां पांच पत्रकारों पर शराब माफिया के हमले का वीडियो वायरल हो रहा है। एक पत्रकार को बंधक बनाकर पीटते हुए गाड़ी में डालकर ले गए। फिर पलेरा पुलिस थाने के पास छोड़कर भाग गए।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार टीकमगढ़ एसएचओ मनोज शाक्य ने बताया कि पत्रकार शराब की बिक्री पर खबर करने गए थे। तब उन्हें जितेंद्र, मोनू ठाकुर और अन्य ने पीटा।

वायरल वीडियो के आधार पर कहा जा रहा था कि पत्रकार रुपेश जैन, डीपी राजपूत, परशुराम अहिरवार, लोकेन्द्र सिंह और नीरज देशमुख पलेरा थाना क्षेत्र के बूदोर गांव में गए थे। उन्हें सूचना मिली थी कि अवैध शराब बिक रही है।

कवरेज करते समय उन्हें जितेंद्र, नेमीचंद्र जैन, मोनू ठाकुर समेत कुछ लोगों ने रोका। साथ ही जानलेवा हमला भी कर दिया। गंभीर रूप से घायल पत्रकार रुपेश जैन की सूचना पर पलिस ने मामला दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+