195 देशों के झंडे 6 मिनट में पहचाने, दूसरी बार इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया
टीकमगढ़ निवासी अंशुल और मां प्रियंका गुप्ता के बेटे आद्विक ने 6 मिनट में 195 देशों के झंडे पहनकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया है।

India Book of Records: प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती है। जिस उम्र में बच्चे स्कूल जाने की तैयारी करते हैं, उस छोटी सी उम्र में टीकमगढ़ के एक बच्चे ने दो रिकॉर्ड बना लिए हैं। उसका नाम दो दफा इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। छोटी सी उम्र में अपनी प्रतिभा के दम पर आद्विक गुप्ता ने टीकमगढ़ और बुंदेलखंड का नाम रोशन किया है। आद्विक ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दो दफा दर्ज कराया है। इंजीनियर आरडी गुप्ता के पौत्र ने 195 देशों के राष्ट्रीय ध्वज को महज 6 मिनट 3 सेकंड में बताकर यह उपलब्धि हासिल की है। प्रतिभाशाली बालक के पिता अंशुल और मां प्रियंका गुप्ता वर्तमान में दुबई में कार्यरत हैं।
Recommended Video

आरडी गुप्ता ने बताया कि आद्विक ने दुबई में 100 देशों की राजधानियां केवल 5 मिनट 11 सेकंड में बताकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 15 जुलाई 2021 को अपना नाम दर्ज कराया था। इसके बाद अभी मात्र 6 वर्ष 4 माह की आयु ने विश्व में 195 देशों के झंडे को मात्र 6 मिनट 3 सेकंड में पहचानकर एक बार फिर इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।












Click it and Unblock the Notifications